पति से अनबन में महिला ने अपनी तीन संतानों को गला रेत का मौत की नींद सुला दी और खुद भी फांसी लगाकर जान देदी। खेत से वापस लौटे पति ने नजारा देखा तो होश उड़ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
https://samachardoot.in/2021/12/03/threatened-to-reach-the-in-laws-house-by-helicopter-but-if-the-truth-came-out-the-trouble-increased/
मृतका के भाई का कहना है कि दीपावली के बाद से बहन और बहनोई में अनबन चल रही थी समझाने का प्रयास किया गया इसके बाद भी बहनोई जिद पर अड़ा रहा ।
https://samachardoot.in/2021/12/03/rape-of-a-minor-girl-in-a-car-for-three-days-friendship-with-unknown-youth-on-whatsapp-became-heavy/
कुलपहाड़ के कटवरिया वार्ड में यह दिल दहलाने वाली घटना घटी। यहां रहने वाले कल्याण सिंह की कुछ दिनों से पत्नी सोनम से अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात कल्याण सिंह खेत गया था, घर पर सोनम और उसकी तीन संताने थीं। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, आवाज देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो गेट तोड़ा गया।
https://samachardoot.in/2021/12/03/saved-life-by-giving-breath-to-snake-unique-feat-of-satyam-of-chhattisgarh/
कमरे में 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल अंजली के शव खून से लथपथ पड़े थे, तीनों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या की गई थी। कमरे में ही महिला सोनम का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। इससे समझते देर न लगी कि सोनम ने ही अपनी तीनों संतानों का गला रेता और फिर खुद फांसी लगा ली।
https://samachardoot.in/2021/12/03/the-groom-disappeared-on-the-wedding-day-if-the-procession-did-not-reach-the-bride-filed-a-rape-case/
खबर पाकर पहुंचे मृतका के भाई नरेड़ी निवासी भान सिंह ने बताया कि दीपावली से बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी। बहनोई, बहन के हाथ का बना खाना भी नहीं खा रहे थे और उसे अपने साथ न रखने की जिद किए थे। पिछले दिनों उसने बहनोई को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी।
https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/
दिल दहला देने वाली घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बयान दर्ज किए। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि बयान के आधार पर मामला और स्पष्ट होगा। दिल दहलाने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप है।
https://samachardoot.in/2021/12/02/corona-havoc-25-students-found-positive-in-school-here-were-admitted-to-the-hospital/









