सावधान! बिना सोचे-समझे किसी भी लिंक पर ना करें क्लिक, वरना आपका खाता हो जाएगा खाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर अपराधियों ने लिंक भेजकर कदमकुआं के राजेंद्रनगर निवासी धागा कारोबारी संजीव कुमार के खाते से 75 हजार रुपये उड़ा दिये। जालसाज ने कारोबारी को कूरियर कर्मी बनकर फोन किया था। उसकी बातों में आने के बाद कारोबारी ने उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर जैसे ही क्लिक किया, खाते से रकम उड़ गई। पीड़ित की ओर से इस मामले की लिखित शिकायत कदमकुआं थाने में की गई है।

https://samachardoot.in/2021/12/03/accused-kamlesh-arora-arrested-with-banned-drug-heroin-accused/

कारोबारी संजीव कुमार के मुताबिक उनकी धागे की फैक्ट्री के लिए कच्चा-माल दिल्ली से आता है। उन्होंने दिल्ली से कूरियर से कुछ सामान मंगाया था। इसी बीच एक दिसंबर की दोपहर कूरियर वाला बनकर ठग ने उन्हें फोन किया। उसने कहा कि पते की जांच र्पेंंडग है।

https://samachardoot.in/2021/12/03/rape-of-a-minor-girl-in-a-car-for-three-days-friendship-with-unknown-youth-on-whatsapp-became-heavy/

वह एक एप का लिंक भेज रहा है। एप में सारी जानकारी उन्हें देनी होगी। वह ठग की बातों में आकर एप में नाम व पता सहित अन्य मांगी गई जानकारी भर दी। इसके भरते ही उनके फोन पर एक लिंक आया। ठग ने उसपर क्लिक करने को कहा। ऐसा करते ही दो बार में पीड़ित के खाते से 75 हजार रुपये कट गए।

https://samachardoot.in/2021/12/03/the-groom-disappeared-on-the-wedding-day-if-the-procession-did-not-reach-the-bride-filed-a-rape-case/

फोन में रुपये कटने का मैसेज आते ही संजीव कुमार परेशान हो गए। उन्होंने बैंक में फोन कर तुरंत अपने खाते को ब्लाक करवा दिया। पीड़ित का खाता बैंक आफ इंडिया के राजेंद्रनगर ब्रांच में है। संजीव ने बैंक जाकर पता किया तो उन्हें बताया गया कि उनके रुपये ओड़िशा के एक खाते में स्थानांतरित किए गए थे। बाद में इन रुपयों से ठगों ने खरीददारी कर ली।

https://samachardoot.in/2021/12/02/the-lover-who-climbed-on-the-stage-filled-the-vermilion-in-the-demand-of-the-bride-the-groom-was-stunned-with-the-garland-know-what-happened-then-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें