घर घुसकर अकेली सो रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के मऊ जिले के थाना सरायलखंसी अंतर्गत रणवीरपुर गांव में शनिवार की देर रात गांव के कुछ युवकों ने घर में अकेली सो रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आरोपित मौके से फरार हो गए। इस दौरान भीम आर्मी सेना के सदस्य एवं ग्रामीण काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

https://samachardoot.in/2021/12/04/attention-do-not-click-on-any-link-without-thinking-otherwise-your-account-will-be-empty/

साथ ही साथ पुलिस टीम भी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। घटना के बाबत पीड़िता के परिजनों की तरफ से सरायलखंसी थाने में दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

https://samachardoot.in/2021/12/04/embarrassing-a-woman-moaning-due-to-labor-pain-was-carried-across-the-river-by-carrying-her-on-her-shoulder-know-what-is-the-reason/

साथ ही साथ पीड़िता बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर पीड़िता को न्याय दिलाने एवं आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचकर भीम आर्मी सेना के सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ।

https://samachardoot.in/2021/12/04/bus-hit-the-pickup-more-than-a-dozen-people-injured-angry-villagers-set-the-bus-on-fire/

भले ही सरकार जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लम्बे-चौड़े दावे किए जाते हो, लेकिन सच्चाई यह है कि आए दिन जिले में कहीं न कहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है।

https://samachardoot.in/2021/12/04/mother-first-strangled-her-three-children-and-then-hanged-herself-know-the-reason/

इस क्रम में शनिवार की देर शाम मऊ जिले के थाना सरायलखंसी अंतर्गत रणवीरपुर गांव निवासिनी एक 13 वर्षीय किशोरी घर में अकेली सोयी हुई थी, उसके माता-पिता किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। घर पर किशोरी व उसका छोटा भाई था। रात में ही गांव के ही दो युवक चहारदीवारी फांदकर उसके घर में घुस गए।

https://samachardoot.in/2021/12/04/having-sex-while-driving-fast-was-costly-to-the-couple-the-young-man-lost-his-life/

दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के चीख-पुकार पर दोनों आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घटना स्थल से फरार हो गए। उधर पीड़ित किशोरी की चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही साथ मां-बाप भी घर पहुंच गए।

https://samachardoot.in/2021/12/04/after-breaking-the-friendship-the-soldier-threatened-the-girl-with-rape-in-front-of-her-brother-friendship-happened-on-instagram-2-years-ago/

पीड़ित किशोरी ने पूरी दास्तां ग्रामीणों व परिजनों को बताया। उधर घटना के बाबत पीड़ित किशोरी की तरफ से परिजनों ने सरायलखंसी थाने में दो नामजद आरोपितों समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस टीम ने 452, 376 (डीए) भादवि व 4(2), 5, 6 पोक्सो एक्ट, व 3 (2), 5 एससी/एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें