मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के उत्तरवारी टोला में रविवार की सुबह राधा देवी के घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गये। सभी घायलों को बेनीपट्टी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
https://samachardoot.in/2021/12/04/attention-do-not-click-on-any-link-without-thinking-otherwise-your-account-will-be-empty/
घायलों में अरविंद कुमार (50), प्रांजली कुमारी (21), रिंकू देवी (40), महेश ठाकुर (80), सत्यम झा (25), अनीता देवी (55), मंजू देवी (50), रेणु देवी (45), कौशल्या देवी (85) व राजन झा (28)शामिल हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/04/embarrassing-a-woman-moaning-due-to-labor-pain-was-carried-across-the-river-by-carrying-her-on-her-shoulder-know-what-is-the-reason/
पीएचसी के चिकित्सक डॉ.गोविंद मिश्रा एवं डॉ.पीएन झा ने बताया कि कौशल्या देवी, रेणु देवी, मंजू देवी व प्रांचली कुमारी की स्थिति नाजुक है। परिजनों ने बताया कि आग लगने से घर में रखे एक लाख रुपये नकद सहित पांच लाख के सोने के आभूषण, एक एस्बेस्टस व एक फूस का घर जल गया।
https://samachardoot.in/2021/12/04/bus-hit-the-pickup-more-than-a-dozen-people-injured-angry-villagers-set-the-bus-on-fire/
परिजनों ने बताया कि रेगुलेटर में रिसाव होने की आशंका पर माचिस जलाकर जैसे ही जांच की गई की पूरे घर में आग फैल गयी। सभी लोग घर से भागे, इतने में जोर की आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। इससे आग की चपेट में आने से सभी लोग घायल हो गये।
https://samachardoot.in/2021/12/04/mother-first-strangled-her-three-children-and-then-hanged-herself-know-the-reason/
सूचना पर तत्काल पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दो घर और उसमें रखे सामान जलकर राख हो गये। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
https://samachardoot.in/2021/12/04/having-sex-while-driving-fast-was-costly-to-the-couple-the-young-man-lost-his-life/









