छत्तीसगढ़ में कवर्धा की तरह रायपुर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सड़क पर देर रात हंगामा, 30 पर एफआईआर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में झंडा विवाद का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि राजधानी रायपुर में भगवा ध्वज से खिलवाड़ का मामला सामने आ गया। टिकरापारा थाना इलाके में झंडा को लेकर सोमवार की रात जबरदस्त हंगामा हो गया। दो गुट आपस में भिड़ गए।

https://samachardoot.in/2021/12/06/health-workers-going-from-village-to-village-crossing-rivers-and-streams-keeping-their-lives-on-hand-to-achieve-vaccination-target/

दोनों गुट एक-दूसरे को उकसाने वाली नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सैकड़ों हुड़दंगी टिकरापारा थाने का घेराव करने पहुंच गए और थाने के बाहर घंटों हंगामा होता रहा। हुड़दंगी युवकों ने डिवाइडर पर लगे झंडे को तोड़ा और भड़काऊ नारेबाजी करने लगे।

https://samachardoot.in/2021/12/06/corona-explosion-in-school-college-112-students-found-positive-infection-accelerates-amid-omicron-panic/

माहौल खराब होता देख पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। अप्रिय स्थिति से निपटने इलाके में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर अपराध दर्ज किया है।

https://samachardoot.in/2021/12/06/ntpc-lara-should-give-jobs-to-the-land-displaced-on-priority-basis-bhupesh-baghel-distribution-of-appointment-letters-to-49-eligible-land-displaced-people-of-lara/

मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। थाना प्रभारी संजीव मिश्रा दोनों पक्षों को समझाते रहे, लेकिन तनाव कम नहीं हो रहा था। माहौल तनावपूर्ण होता देख सिटी एसपी तारकेश्वर पटेल भी मौके पर पहुंचे।

https://samachardoot.in/2021/12/06/she-finishes-the-tiffin-vegetable-the-woman-made-a-strange-claim-of-seeing-the-feet-of-invisible-power/

हंगामा की सूचना मिलने के बाद दूसरे थानों के प्रभारी और डीएसपी भी पहुंचे। पुलिस पेट्रोलिंग की टीमों से थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन किया और माहौल खराब करने वाले दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है।

https://samachardoot.in/2021/12/06/the-mother-held-the-feet-and-the-brother-beheaded-then-the-merciless-took-selfies-horrible-punishment-to-the-girl-of-love-marriage/

पुलिस अभी घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि विवाद की असल वजह तक पहुंचा जा सके। रायपुर पुलिस ने अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें