अब यहां की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पकड़ा 64 लाख का…………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ की बड़ी तस्करी को पकड़ा है। यहां की पुलिस टीम ने ओडिसा से उत्तरप्रदेश जा रहे ट्रक में 1280 किलो गांजा बरामद किया है, पकड़े गए गांजा की कीमत 64 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल दाखिल करा दिया है।

https://samachardoot.in/2021/12/11/governor-uike-said-i-can-repeal-the-municipality-cm-bhupesh-said-is-there-a-shortage-of-talent-in-chhattisgarh/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बस्तर पुलिस कप्तान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के द्वारा ओडिशा से ट्रक में अवैध रूप से गांजा का परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले की टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया।

https://samachardoot.in/2021/12/11/si-showed-dreams-of-marriage-to-a-woman-posted-in-crpf-raped-and-now-read-full-news/

इस दरम्यान छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर धनपुंजी नाका में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर जांच की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ट्रक में उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर निवासी साबिर अली बैठा था।

https://samachardoot.in/2021/12/11/sexual-relations-with-a-girl-for-40-days-by-tempting-marriage-sentenced-to-10-years/

पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देने लगा। जिसके बाद ट्रक क्रमांक यूपी-23-टी-2727 की तलाशी लेने पर कुल 1280 किलो गांजा अलग-अलग बोरियों में मिला।

https://samachardoot.in/2021/12/11/dna-information-came-in-double-murder-case-both-the-minors-caught-were-reported-match/

एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी साबिर अली गांजा को ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। जब्त गांजे की कीमत 64 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि बस्तर जिले में गांजा तस्करी पर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

https://samachardoot.in/2021/12/11/corona-cases-are-increasing-rapidly-in-these-27-districts-of-10-states-the-central-government-warned-by-writing-a-letter/

गांजे की इस बड़ी खेप को निरीक्षक शिवशंकर गेंदले, अजीत सिंह, सुधराम नेताम, हरवानसिंह, अहिलेश नाग, भास्कर भारद्वाज, विरेन्द्र ठाकुर, मनोज कश्यप, जोगेश्वर कश्यप की टीम ने जब्त किया है।

https://samachardoot.in/2021/12/11/the-forest-staff-bowed-in-front-of-the-mothers-love-had-to-leave-the-bear-imprisoned-in-the-cage-took-the-children-along-and-went-to-the-forest/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें