बर्फीली हवाओं से बढ़ गई सर्दी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बर्फीली हवाओं से शनिवार को मौसम सर्द रहा। दिन-रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई लेकिन हवा की तेज रफ्तार और दोनों तापमान के बीच अंतर समान रहने से लोगों में शीतलहर का अहसास बना रहा।

https://samachardoot.in/2021/12/11/dna-information-came-in-double-murder-case-both-the-minors-caught-were-reported-match/

कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री के मुकाबले पिछले 24 घंटों में बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का पारा भी 08.4 से बढ़कर 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एयरफोर्स स्टेशन सेंटर पर रात का पारा 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की बदली के चलते रात के तापमान में 02.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

https://samachardoot.in/2021/12/11/si-showed-dreams-of-marriage-to-a-woman-posted-in-crpf-raped-and-now-read-full-news/

तेज हवाएं चलने लगीं
भले ही हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिमी हो गईं लेकिन इसकी औसत रफ्तार तीन किमी से अधिक रही। दिन में कई बार इसकी गति 10 किमी प्रति घंटा तक तली गई।

https://samachardoot.in/2021/12/11/corona-cases-are-increasing-rapidly-in-these-27-districts-of-10-states-the-central-government-warned-by-writing-a-letter/

 

सर्दी का दौर बना रहेगा
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के मुताबिक फिलहाल सर्दी का सितम जारी रहेगा। रात और दिन के तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। एक से दो डिग्री के बीच उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें