पलामू के मेदिनीनगर में एक निजी अस्पताल के पास गाड़ी में कोरवा आदिम जनजाति की किशोरी से दुष्कर्म किया गया। यह शर्मनाक घटना गुरुवार रात में बेलवाटिका इलाके में हुई।
https://samachardoot.in/2021/12/11/si-showed-dreams-of-marriage-to-a-woman-posted-in-crpf-raped-and-now-read-full-news/
पीड़िता गढ़वा के भंडरिया की है। वह अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को खाना देने आई थी। सुबह किशोरी की तबीयत बिगड़ने के बाद आरोपियों ने उसे चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में संचालित एक ईंट भट्ठा पर उसे छोड़ दिया। उस ईंट भट्ठे पर पीड़िता के कुछ परिजन काम करते हैं। पीड़िता ने अपनी मामी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चैनपुर और मेदिनीनगर शहर थाना को सूचित किया गया।
https://samachardoot.in/2021/12/11/sexual-relations-with-a-girl-for-40-days-by-tempting-marriage-sentenced-to-10-years/
पुलिस ने पीड़िता को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर थाना प्रभारी अरुण महथा ने बताया कि शनिवार को पीड़िता का बयान लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। एमआरएमसीएच प्रबंधन से पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए भी अनुरोध किया गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/11/dna-information-came-in-double-murder-case-both-the-minors-caught-were-reported-match/
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन और बहनोई सेमरा एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। आठ दिसंबर को बहन की तबीयत खराब हो गई। उसे बेलवाटिका के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
https://samachardoot.in/2021/12/11/corona-cases-are-increasing-rapidly-in-these-27-districts-of-10-states-the-central-government-warned-by-writing-a-letter/
नौ दिसंबर को वह बहन से मिलने सेमरा पहुंची। वहां उसकी मामी ने खाना अस्पताल पहुंचाने भेजा। ईंट भट्ठा संचालक के ड्राइवर सेमरा निवासी राहुल यादव एवं उसके दोस्त रामप्रवेश यादव के साथ वह खाना लेकर अस्पताल गई।
https://samachardoot.in/2021/12/11/the-forest-staff-bowed-in-front-of-the-mothers-love-had-to-leave-the-bear-imprisoned-in-the-cage-took-the-children-along-and-went-to-the-forest/
शाम में अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण वह उनकी गाड़ी में सो गई। रात में बंद गाड़ी में ही रामप्रवेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
https://samachardoot.in/2021/12/11/have-you-been-a-victim-of-cyber-fraud-complain-here-or-talk-on-this-helpline-number/









