मेरी मति मारी गई थी जो घर में रखा था इतना कैश…छापे में पौने दो करोड़ पकड़े जाने के बाद बोला अफसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनकुबेर बने श्रम परिवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा के होश उस वक्त उड़ गए, जब घर में रखे पौने दो करोड़ कैश निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के हाथ लग गया। कैश मिलते ही उनके होश फाख्ता हो गए, काली कमाई का उन्हें अफसोस हो न हो पर इतनी बड़ी कैश घर में रखने का मलाल जरूर था। तभी तो उन्होंने कहा, …. मेरी मति मारी गई थी जो इतना कैश घर में रखा था। निगरानी के अधिकारियों के सामने ही कहा-सोचा था, मेडिकल में बेटी का एडमिशन कराने में बहुत पैसा लगेगा।

https://samachardoot.in/2021/12/12/administrations-baton-on-98-farmers-who-burn-stubble-now-these-schemes-will-not-get-the-benefit/

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान जब दीपक कुमार शर्मा के घर पौने दो करोड़ कैश पकड़े गए तो उनके अल्फाज कुछ यही थे। उन्हें न तो निगरानी की कार्रवाई की उम्मीद थी न ही घर में इतनी बड़ी राशि की मौजूदगी का डर था। पर छापा पड़ते ही उन्हें समझ में आ गया है कि वह किन मुश्किलें में घिर चुके हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/12/army-jawan-got-killed-by-giving-a-betel-nut-for-rs-2-30-lakh-the-killer-bought-a-tractor-with-the-money-he-got-for-taking-his-life/

जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार शर्मा की तैनाती कैमूर जिले में हुई थी। लम्बे समय तक वह मोहनिया स्थित समेकित चेक पोस्ट पर अतिरिक्त प्रभार में रहे। आशंका है कि वहीं इन्होंने मोटी कमाई की।

https://samachardoot.in/2021/12/12/rape-of-a-teenager-who-came-to-the-hospital-with-food-for-the-patient-took-her-to-a-brick-kiln-and-left-her-condition-worsening/

 

राज्य सरकार के अधीन समूह ‘ग’ तक के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होता है। पर दीपक कुमार शर्मा के पास जो अचल संपत्ति मिली है, उसमें से कई की जानकारी उन्होंने अपनी संपत्ति के ब्योरा में नहीं दिया। ऐसा संपत्तियों को छुपाने की नियत से किया गया।

https://samachardoot.in/2021/12/12/winter-has-increased-due-to-icy-winds-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

 

पति-पत्नी के वेतन से कमाई 1.50 करोड़
निगरानी ब्यूरो के मुताबिक दीपक कुमार शर्मा की चेक अवधि में अनुमानित वेतन 70 लाख रुपए था। वहीं 19 लाख रुपए का उन्होंने ऋण भी लिया है। उनकी पत्नी के वेतनमद में आय 80 लाख रुपए है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें