न्यूरो वार्ड से लापता हुआ मरीज, शवगृह में मिली लाश, कहीं मानव अंग तस्करी का केस तो नही!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिम्स के न्यूरो वार्ड से चार दिन पहले लापता हुए मरीज का शव रविवार को अस्पताल के शवगृह में मिला। इसके बाद परिसर में सनसनी फैल गई। गया के डोभी निवासी नवीन सोनी को सात दिसंबर को यहां वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव के कई अंग निकाल दिए गए हैं। उधर, रिम्स पीआरओ डॉ. डीके सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब साफ हो जाएगा। अंग चोरी जैसी घटना परिजनों का महज संशय है।

https://samachardoot.in/2021/12/12/administrations-baton-on-98-farmers-who-burn-stubble-now-these-schemes-will-not-get-the-benefit/

मरीज के परिजन मुन्ना सोनी ने बताया कि वे लोग सिर में चोट लगने के बाद सात दिसंबर को नवीन को लेकर रिम्स पहुंचे थे। आठ दिसंबर से वह गायब था। रिम्स के वार्ड समेत गली-मुहल्ले में उसकी खोजबीन की गई।

https://samachardoot.in/2021/12/12/army-jawan-got-killed-by-giving-a-betel-nut-for-rs-2-30-lakh-the-killer-bought-a-tractor-with-the-money-he-got-for-taking-his-life/

थाने में सनहा भी दर्ज कराया गया पर पता नहीं चला। अचानक रविवार को शवगृह से पहचान के लिए बुलाया गया, जिसमें नवीन की पहचान हुई।

https://samachardoot.in/2021/12/12/rape-of-a-teenager-who-came-to-the-hospital-with-food-for-the-patient-took-her-to-a-brick-kiln-and-left-her-condition-worsening/

बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि शव को न्यूरो वार्ड से शवगृह लाया गया था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया था, जिसमें मरीज को रिम्स से बाहर जाते हुए पाया ही नहीं गया था।

https://samachardoot.in/2021/12/12/winter-has-increased-due-to-icy-winds-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें