इश्क में धोखे पर इंजीनियर युवती ने दी जान, दोस्त के घर में खाया जहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंजीनियर युवती ने राजीव नगर (ताजगंज) में दोस्त दीपक यादव के घर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बहन ने आरोपित दीपक यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि युवक परेशान करता था। हालांकि पुलिस खुदकुशी की वजह इश्क में धोखा बता रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/12/administrations-baton-on-98-farmers-who-burn-stubble-now-these-schemes-will-not-get-the-benefit/

इंस्पेक्टर ताजगंज ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि मेट्रो में तैनात क्वालिटी इंजीनियर युवती ने खुदकुशी की थी। युवती आगरा की ही निवासी थी। उसकी दोस्ती मेट्रो में ही तैनात सहकर्मी दीपक यादव से थी। दीपक मूलत: गोपालगंज, रोहताश (बिहार) का निवासी है। दस माह पहले उसकी पहचान युवती से हुई थी।

https://samachardoot.in/2021/12/12/army-jawan-got-killed-by-giving-a-betel-nut-for-rs-2-30-lakh-the-killer-bought-a-tractor-with-the-money-he-got-for-taking-his-life/

दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दीपक शातिर है। उसने युवती को अपने जाल में फंसाया। उससे शादी का वादा किया। छह दिसंबर को दीपक की बिहार में शादी तय हो गई। यह जानकारी युवती को हो गई थी। सात दिसंबर को युवती ने दीपक को फोन किया। उससे मिलने को कहा। वह उसके घर आई। रात को दोनों ने खाना खाया। दीपक ने शराब भी पी।

https://samachardoot.in/2021/12/12/rape-of-a-teenager-who-came-to-the-hospital-with-food-for-the-patient-took-her-to-a-brick-kiln-and-left-her-condition-worsening/

सुबह दीपक नौकरी पर चला गया। युवती उसी के कमरे पर रुकी रही। उसे फोन किया। बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। वह चाय के लिए दूध भिजवा दे। दीपक ने घर के सामने दुकानदार को फोन किया। वह दूध देने घर पहुंचा।

https://samachardoot.in/2021/12/12/now-the-police-here-took-a-big-action-and-caught-64-lakhs-read-full-news/

युवती दरवाजे तक चलकर नहीं आ पाई। रास्ते में ही गिर पड़ी। दुकानदार ने यह जानकारी दीपक को दी। वह घर आया युवती को शमसाबाद मार्ग स्थित उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना मिली।

https://samachardoot.in/2021/12/12/winter-has-increased-due-to-icy-winds-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के परिजनों को सूचित किया गया। वे हॉस्पिटल आ गए। दीपक यादव को आरोपित करने लगे। कहने लगे कि उसने ही बेटी को कुछ दिया है। इलाज के लिए युवती को दूसरे नर्सिंग होम में रेफर किया गया। दस दिसंबर को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/13/patient-missing-from-neuro-ward-dead-body-found-in-mortuary-whether-there-is-a-case-of-human-organ-smuggling/

युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने दीपक यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा लिखा। उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने दीपक को जेल भेज दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/13/my-husband-was-killed-the-one-who-had-kept-so-much-cash-in-the-house-said-after-being-caught-in-the-raid-the-officer-said/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें