पुलिस को चकमा देने अपनाया नया तरीका और पानी टैंकर में लेकर जा रहे थे लाखों का गांजा, पुलिस ने पकड़ा तो……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले की चिल्फी पुलिस ने पानी के टैंकर में गांजा छिपाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे दो तस्करों को गिरप्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए बताई है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/patient-missing-from-neuro-ward-dead-body-found-in-mortuary-whether-there-is-a-case-of-human-organ-smuggling/

तस्करों ने इस बार पुलिस को चकमा देने नया पैतरा अपनाया था। आरोपी टैंकर के अंदर लोहे की चादर से खंड बनाकर तस्करी कर रहे थे, लेकिन पुलिस को चकमा नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर से गांजा तस्करी का यह संभवत: पहला मामला है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/my-husband-was-killed-the-one-who-had-kept-so-much-cash-in-the-house-said-after-being-caught-in-the-raid-the-officer-said/

कवर्धा पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर रायपुर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर टैंकर में बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध है।

https://samachardoot.in/2021/12/12/administrations-baton-on-98-farmers-who-burn-stubble-now-these-schemes-will-not-get-the-benefit/

सूचना पर छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बार्डर स्थित चिल्फी थाना प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया। संदिग्ध ट्रैक्टर को रुकवाया गया और उसमें बैठे दिनेश बढ़ई (27) ग्राम इमलिया जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) और नंदराम बढ़ई (25) ग्राम चंदोली, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) से पूछताछ की गई।

https://samachardoot.in/2021/12/12/army-jawan-got-killed-by-giving-a-betel-nut-for-rs-2-30-lakh-the-killer-bought-a-tractor-with-the-money-he-got-for-taking-his-life/

गोलमोल जवाब देने पर ट्रैक्टर में लगे पानी टैंकर की तलाशी लेने पर 3 क्विंटल 1 किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपियों ने बताया कि गांजे को उत्तर प्रदेश के झांसी ले जा रहे थे। जब्त गांजा की कीमत 60.26 लाख रुपए आंकी गई है।

https://samachardoot.in/2021/12/12/rape-of-a-teenager-who-came-to-the-hospital-with-food-for-the-patient-took-her-to-a-brick-kiln-and-left-her-condition-worsening/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें