करीना कपूर और उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा का कोविड टेस्ट पॉजिटिव, खुद को कर लिया आइसोलेट, करण जौहर सहित कई सिलेब्स के संग की थी पार्टी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत में ओमिक्रॉन के बढ़ते केसेज के बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। जांच के नतीजे आने के बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बीते दिनों करीना कपूर बहन करिश्मा के साथ करण जौहर के घर भी पार्टी में गई थीं।

https://samachardoot.in/2021/12/13/patient-missing-from-neuro-ward-dead-body-found-in-mortuary-whether-there-is-a-case-of-human-organ-smuggling/

फिल्म कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने पर करण के घर पर सेलिब्रेशन था। वहीं अमृता ने मलाइका, करिश्मा, मसाबा, रिया कपूर सहित अपनी कई दोस्तों के साथ प्री-क्रिसमस पार्टी की थी। उनके संपर्क में आए सभी लोग एहतियातन खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। बीएमसी ने सभी को टेस्ट करवाने के लिए कहा है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/my-husband-was-killed-the-one-who-had-kept-so-much-cash-in-the-house-said-after-being-caught-in-the-raid-the-officer-said/

करीना कपूर कोरोना की पहली और दूसरी वेव के दौरान घर के अंदर ही रही थीं। इस बीच उनके बेटे जे का जन्म भी हुआ। डिलीवरी के बाद करीना ने फिर से काम पर वापसी की और वह पार्टीज में भी देखी गईं। अमृता और मलाइका करीना की बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/12/administrations-baton-on-98-farmers-who-burn-stubble-now-these-schemes-will-not-get-the-benefit/

गर्ल गैंग अक्सर मिलकर पार्टी करता है। 9 दिसंबर को अनिल कपूर की बेटी रिया के घर सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी। आज 13 दिंसबर को अमृता और करीना के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मुताबिक, बीएमसी ने दोनों को कोरोना होने की पुष्टि की है। वहीं उनके संपर्क में आए सभी लोगों को RTPCR टेस्ट करवाने को भी कहा है।

https://samachardoot.in/2021/12/12/army-jawan-got-killed-by-giving-a-betel-nut-for-rs-2-30-lakh-the-killer-bought-a-tractor-with-the-money-he-got-for-taking-his-life/

करीना कपूर रीसेंटली करण जौहर के घर ‘कभी खुशी कभी गम’ के 20 साल पूरे होने के सेलिब्रेश में गई थीं। लौटते वक्त पपराजी से मुंह छिपाते हुए उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके पहले अमृता और करीना ने अनिल कपूर की बेटी रिया के घर पर प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन में जमकर एंजॉय किया था।

https://samachardoot.in/2021/12/12/rape-of-a-teenager-who-came-to-the-hospital-with-food-for-the-patient-took-her-to-a-brick-kiln-and-left-her-condition-worsening/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें