क्राइम शो की तर्ज पर पत्नी का किया मर्डर, पुलिस ने एक झटके में खोल दी पोल………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। एक शख्स ने अपनी पत्नी का मर्डर एकदम क्राइम शो की तर्ज पर किया और उसके शरीर को अलग-अलग हिस्सों में अलग करके फेंक दिया। इतना ही नहीं इस पूरे मर्डर केस में उसने हर संभव कोशिश करते हुए लगभग सारे सबूत मिटा दिए और मर्डर करते समय अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था ताकि लोकेशन का पता ना चल पाए।

https://samachardoot.in/2021/12/13/kareena-kapoor-and-her-friend-amrita-aroras-kovid-test-positive-isolated-herself-had-a-party-with-many-celebs-including-karan-johar/

लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने इस पूरे मामले की तह तक जाकर एक झटके में पति को सलाखों के पीछे खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने अपनी करतूत के बारे में खुद स्वीकार कर लिया।

https://samachardoot.in/2021/12/13/adopted-a-new-method-to-dodge-the-police-and-was-carrying-ganja-worth-lakhs-in-a-water-tanker-if-the-police-caught-it-read-full-news/

दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र में मुंबई से सटे माथेरान की है। यहां रायगढ़ क्राइम ब्रांच ने पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति रामसिलोचन पाल को अपनी पत्नी पूनम पाल की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/student-murdered-by-an-ax-after-a-dispute-over-a-minor-issue/

अपनी पत्नी के चरित्र के संदेह पर उसकी हत्या कर उसके सिर को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकने वाले आरोपी पति ने अपना जुर्म खुद स्वीकार कर लिया। पत्नी का सिर और कटी लाश दोनों बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

https://samachardoot.in/2021/12/13/patient-missing-from-neuro-ward-dead-body-found-in-mortuary-whether-there-is-a-case-of-human-organ-smuggling/

जानकारी के मुताबिक न्यू पनवेल में रहने वाले रामसिलोचन की शादी मई 2021 में मलाड की रहने वाली और पेशे से नर्स पूनम से हुई थी। लेकिन किसी परंपरा के चलते दोनों को अलग-अलग रहना था। इस बीच दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी और दोनों मिलते भी थे।

https://samachardoot.in/2021/12/13/my-husband-was-killed-the-one-who-had-kept-so-much-cash-in-the-house-said-after-being-caught-in-the-raid-the-officer-said/

इस दौरान पत्नी ने अपने बारे में और अपने बीते हुए कल के बारे में पति को खुलकर बता दिया। यह सब सुनकर पति को अपनी पत्नी को लेकर शक पैदा हो गया लेकिन उसने व्यक्त नहीं किया। हालत यह हो गई कि दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गईं।

https://samachardoot.in/2021/12/12/administrations-baton-on-98-farmers-who-burn-stubble-now-these-schemes-will-not-get-the-benefit/

फिर अचानक पति ने उसके मर्डर का प्लान बनाया और पूरे क्राइम शो की तर्ज पर उसने कारनामा किया। पिछले तीन महीनों में, दंपति दो बार माथेरान गए थे और दो अलग-अलग लॉज में रुके थे। इस बार आरोपी पति ने वह लॉज बुक किया जो बाहरी इलाके में था। वह इस बार प्लास्टिक बैग और चाकू अपने साथ ले गया।

https://samachardoot.in/2021/12/12/rape-of-a-teenager-who-came-to-the-hospital-with-food-for-the-patient-took-her-to-a-brick-kiln-and-left-her-condition-worsening/

बीते शनिवार और रविवार के बीच आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर कपड़े उतारकर उसे बाथरूम में ले गया जहां उसने उसका सिर काट दिया। फिर उसने उसके शरीर को बेड के नीचे रखा और सिर को तीन प्लास्टिक की थैलियों और एक कपड़े के थैले में लपेट लिया।

https://samachardoot.in/2021/12/12/winter-has-increased-due-to-icy-winds-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

इतना सब करने के बाद वह लॉज से बाहर चला गया और उसके पर्स, कपड़े और सिर को एक-एक करके फेंक दिया। नेरल से ठाणे जाने वाली ट्रेन के रास्ते में उसने उसका फोन फेंक दिया। इसके बाद पत्नी के धड़ को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। घर पहुंचने के बाद पत्नी के भाई ने उसे फोन करके पूछा तो वह बोला कि पत्नी साथ नहीं हैं और उसे नहीं पता कि वह कहां हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें