कान फोडू आवाज से त्रस्त नागरिक ने कलेक्टर व एसपी बंगले के सामने डीजे बजाने की मांगी अनुमति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में रायपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अनूठी अर्जी पहुंची है। आवेदकों ने एसपी के नाम से लिखे आवेदन में कलेक्टर और एसपी बंगले के सामने 19 दिसंबर को शाम से सुबह 4 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति मांगी है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/kareena-kapoor-and-her-friend-amrita-aroras-kovid-test-positive-isolated-herself-had-a-party-with-many-celebs-including-karan-johar/

आवेदकों ने पत्र में लिखा है कि नियमों के तहत अगर सभी को अनुमति दी जा रही है तो हमें भी अनुमति मिलनी चाहिए। यदि अनुमति नहीं दे सकते तो फिर संबंधित डीजे संचालक पर कार्रवाई की जाए। एसपी को अनुमति संबंधी आवेदन देकर बकायदा इसकी रिसीविंग कॉपी भी ली गई है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/adopted-a-new-method-to-dodge-the-police-and-was-carrying-ganja-worth-lakhs-in-a-water-tanker-if-the-police-caught-it-read-full-news/

दरअसल अभी शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में जोर-शोर से डीजे भी बजाया जा रहा है। डीजे के कानफोड़ू संगीत से परेशान होकर अटल नगर नवा रायपुर के डॉ. राकेश गुप्ता, जीवेश चौबे, हरजीत जुनेजा, विश्वजीत मित्रा, ओमप्रकाश ओझा, विनयशील, ओमप्रकाश, मनजीत कौर बल, मनीष पटेल सहित अन्य नागरिकों ने एसपी को आवेदन दिया है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/student-murdered-by-an-ax-after-a-dispute-over-a-minor-issue/

आवदेन में बताया गया है कि बीते 12 दिसंबर की देर शाम से शुरू होकर 13 दिसंबर की सुबह 4 बजे तक ग्राम राखी नवा रायपुर के एक कार्यक्रम में डीजे बजाया गया। डीजे की आवाज से रहवासी रातभर परेशान हुए। इसकी शिकायत डायल 112 को तीन बार की गई।
पुलिस कर्मी आए भी, लेकिन डीजे को बंद नहीं करा सके। पुलिस ने आवेदकों से पूछा तो उन्होंने बताया गया कि उन्होंने डीजे बजाने की अनुमति ली है।

https://samachardoot.in/2021/12/13/patient-missing-from-neuro-ward-dead-body-found-in-mortuary-whether-there-is-a-case-of-human-organ-smuggling/

अब डीजे से त्रस्त नागरिकों ने एक आवेदन रायपुर एसपी ऑफिस में दिया है। इस आवेदन में लिखा गया है कि जैसी अनुमति इस मामले में दी गई वैसी ही अनुमति हमें भी दें। हम 19 दिसंबर की शाम से लेकर सुबह 4 बजे तक रायपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के बंगले के बाहर वैसे ही डीजे बजाकर कार्यक्रम करना चाहते हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/13/my-husband-was-killed-the-one-who-had-kept-so-much-cash-in-the-house-said-after-being-caught-in-the-raid-the-officer-said/

आवेदकों ने यह भी लिखा है कि अगर यह अनुमति देने योग्य नहीं है तो कृपया उक्त डीजे संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कष्ट करें। बता दें कि अभी रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें