कोरबा में पहाड़ी कोरवा युवक ने 3 दिन पहले डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव 9 किमी ऊपर पहाड़ पर दफना दिया। जब नीचे से एक ग्रामीण पहाड़ पर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे लेकर वारदात स्थल पर टीम गई है, लेकिन अभी लौटी नहीं है। ज्यादा जानकारी पुलिस के लौटने के बाद ही मिलेगी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/after-the-death-of-his-wife-the-father-used-to-get-the-innocent-son-and-daughter-to-beg-used-to-drink-alcohol-with-money-again/
जानकारी के मुताबिक, रजगगामार चौकी क्षेत्र के पतरापानी में धानकछार गांव पहाड़ी कोरवाओं का है। गांव से करीब 9 किमी ऊपर पहाड़ पर भी कुछ ग्रामीणों ने बस्ती भी बसा रखी है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/after-jaimal-and-rounds-the-brides-eyes-fell-on-this-lack-of-groom-refused-to-marry/
आरोप है कि बस्ती निवासी बिहानु ने रविवार रात अपनी पत्नी रतिनो (30) की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ पर ही जंगल में दफना दिया और खुद नीचे गांव में आ गया। आशंका जताई जा रही है कि चरित्र संदेह के चलते उसने पत्नी को मारा है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/mother-was-getting-a-14-year-old-girl-married-the-minor-saved-herself-in-this-way-read-full-news/
बताया जा रहा है कि नीचे गांव से कोई व्यक्ति ऊपर पहाड़ पर बस्ती में गया था। वहां काफी बदबू आ रही थी। उसने जानकारी जुटाई तो रतिनो की हत्या का पता चला। इसके बाद उसने नीचे आकर पुलिस को सूचना दी।
https://samachardoot.in/2021/12/15/wife-was-murdered-on-the-lines-of-crime-show-police-opened-the-pole-in-a-jiffy-read-full-news/
पुलिस ने उसी समय आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर देर रात ही पहाड़ पर टीम गई है, लेकिन अभी तक लौट नहीं सकी है। बताया जा रहा है कि बस्ती वालों को हत्या का पता था, लेकिन सब चुप रहे।
https://samachardoot.in/2021/12/15/citizen-stricken-with-ear-bursting-voice-asked-permission-to-play-dj-in-front-of-collector-and-sp-bungalow/
ग्रामीणों ने बताया कि बिहानु और रतिनो की शादी के दो साल हुए थे। दोनों की 3 माह की एक बच्ची भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद होता था। हालांकि हत्या को लेकर कोई भी स्पष्ट नहीं बोल रहा है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/this-baba-used-to-tell-the-lucky-number-of-betting-if-the-bet-was-not-trapped-the-bookie-took-his-life-read-the-full-news/
पहाड़ पर 20 से 30 परिवार रहते हैं। यह सभी बीच-बीच में राशन लेने के लिए नीचे आते हैं। पहाड़ पर नेटवर्क नहीं होने से पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके आने के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।









