दो बच्चे और मां की फांसी पर लटकी लाश मिली, हत्या के बाद…………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धमतरी। धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले कुरूद ब्लाक के धूमा गांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां साड़ी के फंदे पर लटके दो बच्चों सहित उनकी मां का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है दोनों बच्चों हत्या करने के बाद मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी हो। घटना की सूचना के पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

https://samachardoot.in/2021/12/15/after-the-death-of-his-wife-the-father-used-to-get-the-innocent-son-and-daughter-to-beg-used-to-drink-alcohol-with-money-again/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले कुरूद ब्लाक के धूमा गांव निवासी झरना साहू 26 साल और उनके दो बच्चे सागर 6 साल और अक्षय 4 साल का बुधवार की सुबह फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

https://samachardoot.in/2021/12/15/mother-was-getting-a-14-year-old-girl-married-the-minor-saved-herself-in-this-way-read-full-news/

आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रकरण को जांच में लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

https://samachardoot.in/2021/12/15/after-jaimal-and-rounds-the-brides-eyes-fell-on-this-lack-of-groom-refused-to-marry/

घटना स्थल पर पुलिस को कोई सुसाईड नोट नही मिला है। जिससे यह स्पष्ट नही हो पा रहा है कि महिला ने किन कारणों से इस हृदयविदारक घटना को अंजाम दिया है।

https://samachardoot.in/2021/12/15/wife-was-murdered-on-the-lines-of-crime-show-police-opened-the-pole-in-a-jiffy-read-full-news/

घटना स्थल का मुआयना करने के बाद यह भी आशंका जताई जा है कि एक महिला के द्वारा दोनों बच्चों को मारकर लटकाना या लटका कर मारना संभव नही है, ऐसे में तीनों की हत्या का भी पुलिस अंदेशा जता रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/15/citizen-stricken-with-ear-bursting-voice-asked-permission-to-play-dj-in-front-of-collector-and-sp-bungalow/

बहरहाल पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट उपरांत ही कुछ कहा जा सकेगा।

https://samachardoot.in/2021/12/15/this-baba-used-to-tell-the-lucky-number-of-betting-if-the-bet-was-not-trapped-the-bookie-took-his-life-read-the-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें