बिना कपड़ों के मिली सातवीं मंजिल से नीचे गिरी युवती, गर्दन टूटने के बाद कोमा में गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा की एनआरआई सिटी सोसाइटी में दोस्त से मिलने आई एक युवती सातवीं मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई। युवती को जब लोग उठाने पहुंचे तो वह निर्वस्त्र हालत में थी।

https://samachardoot.in/2021/12/19/2-dreaded-monkeys-involved-in-killing-250-puppies-were-caught-bloody-war-was-going-on-for-3-months/

फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरने से युवती की गर्दन टूट चुकी थी, उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती फिलहाल कोमा में चली गई है। हालांकि उसका इलाज जारी है।

https://samachardoot.in/2021/12/19/14-year-old-boy-raped-7-year-old-girl-used-to-play-together-because-of-being-neighbor/

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली युवती पानीपत में रहती है। युवती 12 दिसंबर को पानीपत से एनआरआई सिटी सोसाइटी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने आई थी।

https://samachardoot.in/2021/12/19/the-lover-came-to-meet-the-girlfriend-then-the-family-members-did-such-an-incident-read-the-full-news/

इस दिन रात के समय युवती सातवीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के समय युवती निर्वस्त्र हालत में थी। पुलिस ने बताया कि नीचे गिरने से युवती की गर्दन टूट गई और वह कोमा में चली गई है।

https://samachardoot.in/2021/12/19/you-will-get-robbed-in-online-shopping-if-you-dont-believe-these-3-things-read-immediately-and-be-safe-read-full-news/

अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है जिसके चलते उसके बयान भी नहीं हो पाए हैं। हालांकि, पुलिस की जांच में पता चला है कि नींद में होने की वजह से वह अचानक खिड़की से नीचे गिरी थी।

https://samachardoot.in/2021/12/19/the-fear-of-shadow-omicron-on-the-celebration-of-christmas-and-new-year-is-having-such-an-effect/

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवती सोसाइटी के अंदर आती हुई दिखाई दी है। युवती को सोसाइटी के फ्लैट में रहने वाला उसका दोस्त लेकर आया था।

https://samachardoot.in/2021/12/19/his-own-75-lakh-tesla-car-blew-up-with-dynamite-you-will-be-surprised-to-know-the-reason-read-full-news/

युवती निर्वस्त्र हालत में उसके फ्लैट से गिरी थी। आशंका है कि युवती कर साथ कोई अनहोनी घटना हुई है। फ्लैट से वह खुद नीचे गिरी या उसे धक्का दिया गया इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। पीड़िता के होश में आने पर सही घटना के बारे में पता चल सकेगा।

https://samachardoot.in/2021/12/19/the-dacoits-threatened-to-kill-with-lakhs-of-cash-from-the-businessmans-house-read-full-news/

इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि युवती वॉशरूम जाने के लिए उठी थी। नशे और नींद में होने की वजह से वह अचानक खिड़की से नीचे गिरी है। उसका इलाज चल रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें