छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आगजनी की बड़ी घटना हो गई। गन्ना खेतों में भीषण आग लगने से 200 एकड़ से ज्यादा की फसल खाक हो गई है। इस घटना से किसानों को लगभग एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।
https://samachardoot.in/2021/12/19/2-dreaded-monkeys-involved-in-killing-250-puppies-were-caught-bloody-war-was-going-on-for-3-months/
आगजनी की सूचना मिलने पर कवर्धा व बोड़ला से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन खेतों तक नहीं जा सकी। आग की लपटें तेजी से फैलती रही।
https://samachardoot.in/2021/12/19/watch-video-people-hanging-from-the-window-of-the-fifth-floor-the-horrific-video-of-the-fire-went-viral/
अग्निशमन दल जब गांव पहुंचा तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। आग कैसे लगी यह कोई नहीं जानता, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद से किसानों का बुरा हाल है।
https://samachardoot.in/2021/12/19/14-year-old-boy-raped-7-year-old-girl-used-to-play-together-because-of-being-neighbor/
मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम लेंजाखार में आगजनी की यह घटना हुई है। लेंजाखार के गन्ना खेतों से अचानक धुआं निकलते देख किसानों के होश उड़ गए। आग की लपटें इतनी तेजी से बढ़ रही थी कि किसान इसे बुझा भी नहीं सके।
https://samachardoot.in/2021/12/19/the-lover-came-to-meet-the-girlfriend-then-the-family-members-did-such-an-incident-read-the-full-news/
कई किसान खेतों तक भी पहुंचे, लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए हिम्मत नहीं जुटा सके। आंखों के सामने किसानों की उम्मीदों की फसल खाक हो गई। आग से 200 एकड़ से ज्यादा गन्ना की फसल खाक हो गई। आगजनी में 20 से ज्यादा किसानों को एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
https://samachardoot.in/2021/12/19/you-will-get-robbed-in-online-shopping-if-you-dont-believe-these-3-things-read-immediately-and-be-safe-read-full-news/
आगजनी की घटना की सूचना पर बोड़ला थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिन किसानों के गन्ना खेत में आग लगी है उनमें अजय वर्मा, विजय वर्मा, जलेश वर्मा, प्रकाश साहू, नंदू साहू, श्रीराम वर्मा, भोला राम, परमेश्वर वर्मा, शोभित कश्यप, मोती वर्मा, गामक वर्मा, संग्राम साहू, प्रहलाद साहू सहित 20 से ज्यादा किसान बताए जा रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/12/19/the-dacoits-threatened-to-kill-with-lakhs-of-cash-from-the-businessmans-house-read-full-news/
लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राजस्व विभाग की टीम भी गांव पहुंची है। नुकसान का आकलन एक-दो दिनों में हो जाएगा, लेकिन एक करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान की बात कही जा रही है।








