कानपुर में पहले पान मसाला कारोबारी फिर इत्र कारोबारी के ठिकानों पर चल रही छापेमारी में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी हुई है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/3-childrens-clothes-caught-fire-while-kneading-2-dead-1-critical/
उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि ‘त्रिमूर्ति फ्रैगरेंस’ में बिना बिल और कर चुकाए बगैर कारोबार किया जा रहा है। इस आधार पर तीन संस्थानों में छापामारी की गई जहां से 150 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि सीबीआईसी के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/inappropriate-touches-and-calls-after-school-15-students-allege-sexual-abuse-against-2-teachers-stirred-up/
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जौहरी ने बताया कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां नोटों की गिनती अभी जारी है। डीजीजीआई और आयकर विभाग ने कानपुर और कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर कल सुबह छापा मारा था। वहां लॉकरों में इतना कैश भरा था जिसकी गिनती अभी भी जारी है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/friendship-became-expensive-on-social-media-friend-gang-raped-by-taking-him-to-oyo-hotel-also-made-porn-video/
इस बारे में सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक जौहरी ने बताया कि 150 करोड़ रुपये कैश अभी तक बरामद किए जा चुके हैं। नोटों की गिनती जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोट गिनने के लिए 13 मशीनें मंगाई गई हैं। जबकि कैश रखने के लिए 80 नए बक्से और कंटेनर मंगाया गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/3-people-of-the-family-found-hanging-in-the-house-wrote-in-the-suicide-note-me-and-my-parents-are-dying-due-to-the-fear-of-the-little-ones-family/
अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं
विवेक जौहरी ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। सीबीआईसी चेयरमैन ने माना कि फर्जी बिलिंग और फर्जी लोन कराए जाने का मामला पाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें सूचना थी कि पान मसाला और त्रिमूर्ति फ्रैगरेंस बिना बिल के और बिना कर चुकाए माल भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिकवरी में अब तक मिली 150 करोड़ की धनराशि बढ़ भी सकती है क्योंकि नोटों की गिनती अब भी जारी है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/amazing-feat-stole-17-bikes-to-move-wife-after-marriage-then-such-an-open-pole-read-full-news/
कौन हैं पीयूष जैन
मूल रूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन वर्तमान में जूही थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। उनकी इत्र की फैक्ट्री के अलावा कन्नौज में कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप भी है। मुंबई में इत्र कंपनी का हेड ऑफिस है और वहां एक घर भी है। पीयूष जैन की फैक्ट्री का इत्र यूपी से मुंबई जाता है। फिर देश-विदेश के बाजारों में पहुंचता है। जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं।








