दुर्लभ प्रजाति के सांप ‘रेड सैंड बोआ’ के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों है इसकी कीमत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दुर्लभ प्रजाति के सांप का सौदा करते पांच लोगों को वन कर्मचारियों ने गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने आरोपियों के पास से दो मुंहा सांप ‘रेड सैंड बोआ’ बरामद किया है। वन विभाग को दुर्लभ सांप का सौदा करने की सूचना मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी आधार पर आरोपियों को सिंघोला-बंगाली भोथीपार मार्ग में दबोच लिया गया।

 

https://samachardoot.in/2021/12/24/inappropriate-touches-and-calls-after-school-15-students-allege-sexual-abuse-against-2-teachers-stirred-up/

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत तीन करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। इस सांप का उपयोग सेक्स पावर बढ़ाने, कैंसर के इलाज, नशीली चीजों और महंगे परफ्यूम बनाने में विदेश में किए जाने की बातें भी सामने आती रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/24/friendship-became-expensive-on-social-media-friend-gang-raped-by-taking-him-to-oyo-hotel-also-made-porn-video/

राजनांदगांव के वन अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहा सांप (रेड सैंड बोआ) के साथ विभाग की टीम ने 5 लोगों को सिंघोला-बंगाली भोथीपार मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी इस सांप की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। इसी दौरान वन अमले ने इन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।

https://samachardoot.in/2021/12/24/3-people-of-the-family-found-hanging-in-the-house-wrote-in-the-suicide-note-me-and-my-parents-are-dying-due-to-the-fear-of-the-little-ones-family/

अफसरों ने बताया कि आरोपियों ने इस सांप को राजनांदगांव जिले के रेंगाडबरी गांव के खेत से पकड़ा है और इसे बाहर भेजने की तैयारी कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम बनाकर दबिश दी गई। आरोपियों को सांप की खरीद-फरोख्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

https://samachardoot.in/2021/12/24/amazing-feat-stole-17-bikes-to-move-wife-after-marriage-then-such-an-open-pole-read-full-news/

 

तस्करी का अंतर्राज्यीय कनेक्शन तो नहीं!
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वहीं सांप को कहां और किसे देना था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अंतर्राज्यीय या अंतर्राष्ट्रीय तस्करी तो नहीं इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बता दें कि यह दो मुंहा सांप (रेड सैंड बोआ) भारत के राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित रेतीले के अलावा कुछ मैदानी और दलदली जगहों में पाया जाता है। विदेशों में इन सांपों की अधिक डिमांड रहती है। वहीं यह अंधविश्वास भी है कि यह दोमुंहा सांप किसी इंसान की किस्मत चमका देता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें