महाराष्ट्र के एक वैदिक स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ ‘गंदी’ हरकत करने का मामला सामने आया है। गंभीर बात यह भी है कि छात्रा के साथ यह घिनौना काम करने के आरोप में स्कूल के ही एक शिक्षक को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया है कि इस संगीन मामले के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/inappropriate-touches-and-calls-after-school-15-students-allege-sexual-abuse-against-2-teachers-stirred-up/
मेरे पैरों को मसाज करो
आरोपी शिक्षक का नाम अजय पाठक बताया जा रहा है। अजय पाठक पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना वाशिम जिले में स्थित एक वैदिक स्कूल में हुई घटना ने सबको हतप्रभ कर दिया है। पीड़िता ने अपने माता-पिता को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/friendship-became-expensive-on-social-media-friend-gang-raped-by-taking-him-to-oyo-hotel-also-made-porn-video/
पीड़िता ने बताया कि शिक्षक ने उससे पैरों में मसाज करने के लिए कहा था। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की तफ्तीश की जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/12/24/3-people-of-the-family-found-hanging-in-the-house-wrote-in-the-suicide-note-me-and-my-parents-are-dying-due-to-the-fear-of-the-little-ones-family/
शिक्षकों पर गलत ढंग से छूने का आरोप
अभी हाल ही में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई थी। यहां स्थित एक सरकारी स्कूल के 15 छात्रों ने 2 शिक्षकों पर गंदी हरकत करने का आरोप लगाया था। छात्रों का आरोप था कि यह शिक्षक उन्हें गंदे तरीके से छूते थे और क्लास में डबल मीनिंग बातें किया करते थे। इतना ही नहीं स्कूली छात्रों का यह भी आरोप था कि स्कूल खत्म होने के बाद शिक्षक उन्हें फोन किया करते थे।









