डॉक्टर ने महिला को लगाया ‘मौत’ का इंजेक्शन, अस्पताल में तोड़ा दम…………..पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुर के सिन्हा ओपी क्षेत्र के छिने गांव में शनिवार की शाम इंजेक्शन देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टर की ओर से महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला छिनेगांव निवासी अखिलेश सिंह की 35 वर्षीया पत्नी संजू देवी थी।

https://samachardoot.in/2022/01/02/lockdown-corona-infection-in-6-districts-till-the-danger-mark-the-government-will-take-a-big-decision-soon/

अखिलेश सिंह की ओर से एक ग्रामीण चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की शुक्रवार की शाम मामूली तबीयत खराब थी। इसे लेकर शनिवार की सुबह उन्होंने एक ग्रामीण चिकित्सक को इलाज करने के लिए अपने घर बुलाया था।

https://samachardoot.in/2022/01/02/27-teachers-lost-their-jobs-now-two-and-a-half-crore-rupees-will-be-recovered-know-the-whole-matter/

 

इलाज के दौरान ग्रामीण चिकित्सक की ओर से पत्नी को इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उनकी पत्नी की हालत काफी बिगड़ गई। इसे देख आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

https://samachardoot.in/2022/01/02/father-did-not-give-money-for-the-birthday-party-then-hanged-himself-in-the-fan-and-gave-his-life-read-full-news/

 

हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि संजू देवी अखिलेश सिंह की दूसरी पत्नी थी। 2016 में दोनों की शादी हुई थी। हालांकि शादी के पांच वर्ष के बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई थी। इधर, घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें