मालकिन को देखने अस्पताल पहुंचा पालतू कुत्ता, शुगर का चल रहा है इलाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पालतू जानवरों और मालिकों के प्रेम की कई खबरें आपने पढ़ी होंगी। लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में जो हुआ उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

https://samachardoot.in/2022/01/02/the-workers-of-the-plant-lit-the-bus-and-jeep-ran-and-beat-the-police-personnel-too-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

यहां जिला अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला को देखने के लिए उसका पालतू कुत्ता पहुंच गया। जिला अस्पताल में मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए।

https://samachardoot.in/2022/01/02/85-students-corona-positive-together-in-navodaya-vidyalaya-isolated-in-school/

दरअसल छतरपुर के रानी तलैया में रहने वाली 90 वर्षीय कमलेश राय को शुगर की बीमारी के चलते कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://samachardoot.in/2022/01/02/the-gift-of-three-new-trains-can-be-found-for-these-cities-know-when-it-will-run/

अस्पताल में इलाज करा रही कमलेश राय को अपने पालतू डॉगी टाइगर की याद सताने लगी। वहीं घर पर टाइगर का हाल भी कुछ ऐसा ही था। ऐसे में उनके बेटे दीपक को मजबूरन टाइगर को लेकर अस्पताल जाना पड़ा।

https://samachardoot.in/2022/01/02/kovid-19-rules-were-flouted-fiercely-on-the-new-year-the-government-collected-a-fine-of-99-lakhs-66-fis-registered/

जब टाइगर अपनी मालकिन को देखने अस्पताल पहुंचा तो देखने वाले भी चौंक पड़े। जब दीपक उसे लेकर अंदर जाने लगा तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक लिया। इसके बाद दीपक ने पूरी कहानी सुनाई।

https://samachardoot.in/2022/01/02/celebration-of-new-year-and-last-selfie-of-life-this-is-the-incident/

दीपक से टाइगर की कहानी सुनने के बाद अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने उसे लेकर अंदर जाने दिया। दीपक ने बताया कि टाइगर घर में मां से मिलने के लिए परेशान कर रहा था। इसलिए उसे लेकर जिला अस्पताल आना पड़ा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें