खुद के साथ-साथ पूरे परिवार को कर दिया खत्म, पत्नी और दो बेटों का भी मार डाला; यह थी वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक शख्स ने अपने साथ-साथ पूरे परिवार को खत्म कर दिया। चेन्नई के पेरुंगुडी के पॉश अपार्टमेंट के अंदर पूरा परिवार मृत पाया गया है।

https://samachardoot.in/2022/01/02/85-students-corona-positive-together-in-navodaya-vidyalaya-isolated-in-school/

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक 36 साल का मणिकंदन बढ़ते कर्ज से परेशान था। जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी थारा उर्फ प्रिया और दो बच्चों की हत्या कर खुद भी  आत्महत्या कर ली।

https://samachardoot.in/2022/01/02/the-gift-of-three-new-trains-can-be-found-for-these-cities-know-when-it-will-run/

मामले के जांच अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘कम से कम चार साहूकार आज उस अपार्टमेंट में आए थे, जिनका शख्स पर करीब 80 लाख रुपए का बकाया था।” उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उसने 2 जनवरी को सभी को लोगों पैसे लौटाने का वादा किया था। फिलहाल थोरईपक्कम थाने में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है।

https://samachardoot.in/2022/01/02/kovid-19-rules-were-flouted-fiercely-on-the-new-year-the-government-collected-a-fine-of-99-lakhs-66-fis-registered/

रविवार की सुबह कर्ज देने वालों और पड़ोसियों ने कई बार घर की बेल बजाई लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी गई।

https://samachardoot.in/2022/01/02/celebration-of-new-year-and-last-selfie-of-life-this-is-the-incident/

पुलिस के पहुंचने के बाद घर का दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलने के बाद घर में मणिकंदन पंखे से लटका पाया गया। उसकी 35 साल की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके रिस पर गहरे चोट के निशान थे।

https://samachardoot.in/2022/01/02/corona-havoc-schools-will-be-closed-in-the-state-this-is-how-studies-will-be-done-and-results-will-be-made-read-full-news/

पत्नी की मौत को लेकर पुलिस अधिकारी ने अंदेशा जताता है कि मणिकंदन ने क्रिकेट के बल्ले का इस्तेमाल किया है। हालांकि, बच्चों को कैसे मारा यह साफ नहीं था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो बच्चों में एक की उम्र 1 साल और दूसरी की 10 साल थी।

https://samachardoot.in/2022/01/02/police-strictness-on-liquor-parties-on-new-year-14-arrested-in-raids-night-spent-in-lockup-of-dozens-of-rioters/

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या शनिवार शाम के बाद की गई होगी। पुलिस ने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए हमें किसी अन्य गड़बड़ी की आशंका नहीं है। मणिकंदन और उनका परिवार तीन बेडरूम वाले फ्लैट में रह रहा था जिसका किराया 35000 रुपए था।

https://samachardoot.in/2022/01/02/father-did-not-give-money-for-the-birthday-party-then-hanged-himself-in-the-fan-and-gave-his-life-read-full-news/

मणिकंदन कोयंबटूर का रहने वाला था और वो एक साल से चन्नई के अपार्टमेंट में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक वह यहां पर एक कॉल सेंटर में काम करता था, लेकिन हाल ही में उसकी नौकरी चली गई थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें