कोरोना की तीसरा लहर भी साइबर ठगों के लिए हथियार बन गयी है। साइबर ठगों के द्वारा अब अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाते हुए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
https://samachardoot.in/2022/01/03/kaliyugi-son-took-his-own-fathers-life-with-a-sharp-weapon-what-is-the-whole-matter-read-full-news/
सर्वाधिक शिकार वैक्सीनेशन के नाम पर किया जा रहा है, जिसमें कैशबैक ऑफर के नाम पर लोगों को साइबर ठग अपने जाल में फंसाते हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद और लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए साइबर पुलिस ने आम लोगों को अलर्ट किया है।
https://samachardoot.in/2022/01/03/has-the-third-wave-of-corona-arrived-within-a-week-the-infection-increased-three-times-in-the-country/
जो मामले सामने आए हैं, उनमें साइबर ठगों द्वारा लोगों को कॉल कर बताया जाता है कि उन्होंने कोरोना वायरस का टीका ले लिया है तो उन्हें कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह की ठगी वैसे लोगों से की जा रही है, जिनके मोबाइल में डिजिटल पेमेंट का ऐप डाउनलोड है।
https://samachardoot.in/2022/01/03/killed-himself-as-well-as-the-whole-family-killed-his-wife-and-two-sons-this-was-the-reason/
कैशबैक ऑफर के नाम पर लिंक पर क्लिक करते हुए रुपये का ऑप्शन आ जाता है और कॉलर द्वारा उस राशि के इनामी राशि होने का झांसा देकर लोगों से खाते में आने की प्रक्रिया अपनाई जाती है और फिर खाते से रुपये निकल जाते हैं।
https://samachardoot.in/2022/01/02/the-workers-of-the-plant-lit-the-bus-and-jeep-ran-and-beat-the-police-personnel-too-what-is-the-whole-matter-read-full-news/
जमशेदपुर के साइबर थाना में इस तरह के तीन मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से पुलिस अलर्ट है। इससे पहले जमशेदपुर में कोरोना वायरस के नाम पर ठगी की गई थी। इसमें इम्युनिटी डिवेलप करने का हवाला देकर साइबर ठगों द्वारा जड़ी-बूटी बेचने का झांसा दिया गया था।
https://samachardoot.in/2022/01/02/cheating-with-young-man-sterilization-done-in-the-name-of-getting-vaccine-read-full-news/
इसके आधार पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया था। इतना ही नहीं, साइबर ठगों ने लोगों को कॉल कर टीकाकरण से संबंधित जानकारी देते हुए उनसे उनका बैंक अकाउंट और अन्य विवरण ले कर भी रुपये उड़ाए गए थे।








