आज से शुरू हुआ बच्चों को कोरोना टीका लगाने का अभियान,3 लाख से भी अधिक बच्चों को लगेगी वैक्सीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 से 18 साल तक के स्कूली बच्चों को कोरोना टीका लगाने की शुरूआत 3 जनवरी से करने की घोषणा के बाद आज रायगढ़ जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में स्कूली बच्चों को कोरोना टीका लगाने की शुरूआत की गई।

https://samachardoot.in/2022/01/02/85-students-corona-positive-together-in-navodaya-vidyalaya-isolated-in-school/

शहर के चुनिंदा केन्द्रों में स्कूली बच्चों को टीका लगाने का अभियान शुरूआती दौर में ज्यादा असर नही दिखा पाया लेकिन जल्द ही इस अभियान को जोर पकड़वाने के लिए जिला कलेक्टर पूरी तैयारी से लगेंगे।

https://samachardoot.in/2022/01/02/kovid-19-rules-were-flouted-fiercely-on-the-new-year-the-government-collected-a-fine-of-99-lakhs-66-fis-registered/

 

शहर के अधिकांश के टीकारण केन्द्रों में आने वाले बच्चे प्रचार प्रसार तथा कुछ जानकारी के अभाव के चलते कम पहुंचे, लेकिन पहले दिन लगभग 3 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को कोरोना टीका लगाया गया।

https://samachardoot.in/2022/01/02/the-gift-of-three-new-trains-can-be-found-for-these-cities-know-when-it-will-run/

इस संबंध में जतन केन्द्र के प्रभारी अधिकारी विवेक उपाध्याय बताते हैं कि सरकार के दिशा निर्देश पर पूरी तैयारी की गई है, और पर्याप्त मात्रा में कोरोना डोज के साथ साथ डाक्टरों की टीम विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, उनका कहना है कि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम है, लेकिन आने वाले समय में यह संख्या बढ़ेगी।

https://samachardoot.in/2022/01/02/corona-havoc-schools-will-be-closed-in-the-state-this-is-how-studies-will-be-done-and-results-will-be-made-read-full-news/

रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह का कहना है कि जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है और इसे रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं और लोगों को सावधान रहने के साथ साथ मास्क का प्रयोग आवश्यक कर दिया गया है। उनका कहना था कि स्कूली बच्चों को आज से टीकाकरण देना शुरू किया गया है और जल्द ही शत प्रतिशत बच्चों को टीका लगे उसके लिए एक अभियान भी चलाया जाएगा।

https://samachardoot.in/2022/01/02/police-strictness-on-liquor-parties-on-new-year-14-arrested-in-raids-night-spent-in-lockup-of-dozens-of-rioters/

बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बताया कि टीकाकरण के मामले में आम जनता के सहयोग से रायगढ जिला पूरे भारत में अलग स्थान रखता है और इसी तरह बच्चों के टीकाकरण में भी पूरी सर्तकता बरती जाएगी और हर 12 से 18 के बच्चे को टीका लगे उसके लिए कोई भी कोताही नही की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें