शादी के मामले में लोग बड़े सतर्क रहते हैं क्योंकि यह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। कुछ लोग अरेंज मैरिज को वरीयता देते हैं तो वहीं कुछ लोग लव मैरिज करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक लड़का अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में है। इस लड़के ने शहर भर में बकायदा होर्डिंग्स लगवा दी और उसमें लिखवाया कि मुझे अरेंज मैरिज से बचा लो। इसमें लड़के ने अपनी बड़ी सी तस्वीर भी लगवाई है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/when-will-the-lockdown-be-imposed-government-gave-the-answer-read-full-news/
दरअसल, यह लड़का लंदन का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के का नाम मोहम्मद मलिक है। इस लड़के की होर्डिंग्स को तमाम यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इतना ही नहीं लड़के ने खुद इसे ट्विटर पर शेयर किया है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/will-your-sbi-bank-account-be-blocked-know-the-truth-of-the-message-going-viral/
29 साल के मोहम्मद मलिक लंदन से हैं लेकिन उन्होंने बर्मिंघम शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवा दिए हैं। मलिक ने एक वेबसाइट सेटअप की है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/once-again-preparing-to-sell-liquor-online-in-view-of-the-increasing-corona-infection-the-minister-said-read-full-news/
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलिक ने अपनी वेबसाइट पर अपने बारे में सारी जानकारी दी हुई हैं। वहां उन्होंने अपनी पसंद-नापसंद, उम्र और प्रोफेशन आदि के बारे में बताया है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/38-thousand-tonnes-of-paddy-soaked-in-rain-notice-to-collectors-marketing-officers-and-sub-registrars-of-6-districts/
मलिक ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड करते हुए लिखा कि अगर कोई इच्छुक तो फॉर्म को भरें। उनका कहना है कि वे अरेंज मैरिज के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें कोई उनकी पसंद का मिल जाए तो बहुत अच्छी बात होगी।
https://samachardoot.in/2022/01/06/private-schools-will-no-longer-be-able-to-take-arbitrary-fees-know-the-plan-of-education-department-read-full-news/
मोहम्मद मलिक की वेबसाइट पर दी हुई जानकारी के मुताबिक वे पेशे से इनोवेशन कंसल्टेंट और उद्यमी हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए ही यह वेबसाइट बनाई है, इस वेबसाइट का नाम Findmailkawife.com है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/19-newborns-out-of-a-thousand-in-mountain-districts-are-dying-for-not-getting-treatment/
फिलहाल जैसे ही उनका यह बड़ा सा पोस्टर वायरल हुआ लोग उनके मजे भी लेने लगे। लेकिन मजेदार यह भी है कि वे ट्विटर पर खुद लोगों के पोस्ट शेयर कर रहे हैं।









