बिहार के अररिया में लव ट्राएंगल का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर को हैरान है। एक युवक ने दोस्त को फंसाने और उससे बदला लेने के लिए अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/when-will-the-lockdown-be-imposed-government-gave-the-answer-read-full-news/
शव को पलासी थाना क्षेत्र स्थित चहटपुर धनगामा गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। युवक की पत्नी और उसके दोस्त में प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इसी से युवक अपने दोस्त से नाराज था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का शव बुधवार को मिला था। मामला पलासी उरहाला का है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/will-your-sbi-bank-account-be-blocked-know-the-truth-of-the-message-going-viral/
पलासी थानेदार शिवपूजन कुमार के अनुसार बुधवार की सुबह धनगामा चहटपुर वार्ड संख्या तीन के पंचानंद मांझी के घर के पीछे नौ वर्षीया मासूम का शव फेंका मिला था।
https://samachardoot.in/2022/01/06/once-again-preparing-to-sell-liquor-online-in-view-of-the-increasing-corona-infection-the-minister-said-read-full-news/
शिनाख्त में पता चला कि शव हजारी कुमारी का है। पुलिस पहुंची तो हजारी कुमारी की मां रुकमणि और पिता राजेश पंडित भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। मां रुकमणि अपने पति राजेश पर ही हत्या का आरोप लगा रही थी। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही मासूम का पिता राजेश भागने लगा।
https://samachardoot.in/2022/01/06/38-thousand-tonnes-of-paddy-soaked-in-rain-notice-to-collectors-marketing-officers-and-sub-registrars-of-6-districts/
पुलिस व ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ा गया तो सनसनीखेज खुलासा हो गया। राजेश पंडित ने बताया कि मैं व सूरज हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे। इसी दौरान सूरज ने उसकी पत्नी को बहलाफुसला लिया और उससे शादी कर ली। इसके बाद वे अपने दोनों बच्चों को लेकर उरलाहा आ गया।
https://samachardoot.in/2022/01/06/private-schools-will-no-longer-be-able-to-take-arbitrary-fees-know-the-plan-of-education-department-read-full-news/
राजेश अपने दोस्त को सबक सिखाना चाहता था। उसने सबक सिखाने और दोस्त को फंसाने के लिए तीन जनवरी की रात बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को सूरज की पहली पत्नी रूक्मणी के घर के पीछे फेंक दिया। वारदात में राजेश की मदद बरहट के हसीब व जईम ने भी की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।








