नाबालिग का अपहरण कर मांग में सिूंदर व मंगलसूत्र बांधकर………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग के अपहरण के बाद रेप का मामला सामने आया है। 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की मांग में स्कूल वापस आते वक्त आरोपी ने सिंदूर भर दिया।

https://samachardoot.in/2022/01/07/after-two-months-of-marriage-the-husband-killed-his-wife-by-strangling-her-and-then-after-reaching-the-police-station-read-full-news/

इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्ची के गले में मंगलसूत्र डाला और फिर उसका अपहरण कर लिया। घटना के एक सप्ताह बाद जब लड़की बुधवार को वापस घर आई, तो घरवालों को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

https://samachardoot.in/2022/01/07/the-order-to-study-in-primary-schools-was-returned-for-the-whole-day-parents-were-protesting-read-full-news/

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा 29 दिसंबर को स्कूल से वापस नहीं आई। घरवालों ने तलाश करने के बाद मामले में अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

https://samachardoot.in/2022/01/07/notes-were-being-blown-on-girls-in-the-mujra-party-going-on-in-oyo-hotel-including-5-call-girls-read-full-news/

जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार को लड़की घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिवारवालों और पुलिस को दी।

https://samachardoot.in/2022/01/06/save-me-from-arranged-marriage-the-boy-got-his-hoardings-installed-in-the-city-read-full-news/

लड़की ने बताया कि आरोपी विशाल यादव उसे स्कूल से निकलने के बाद अपने साथ ले गया और उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद आरोपी ने लड़की का रेप किया।

https://samachardoot.in/2022/01/06/the-young-mans-wife-and-his-friend-fell-in-love-both-got-married-and-then-read-full-news/

लड़की के बयान के बाद पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी विशाल यादव की तलाश शुरू की। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस तोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द पहुंची, जहां आरोपी अपने घर में छिपा था। पुलिस ने वहीं से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें