पहले यौन शोषण करके हत्या की, फिर शव लेकर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे मां-पिता गिरफ्तार……………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे पुलिस ने अपनी 16 महीने की बेटी के शव के साथ यात्रा कर रहे एक दंपति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि रेलवे पुलिस ने गुरुवार को सोलापुर स्टेशन पर गुजरात जाने वाली ट्रेन से बच्चे के शव के साथ दोनों को गिरफ्तार किया।

https://samachardoot.in/2022/01/07/by-kidnapping-a-minor-and-tying-vermilion-and-mangalsutra-in-demand-read-full-news/

आरोपी तेलंगाना के सिकंदराबाद शहर से राजकोट जाने वाली ट्रेन में शव को उनके गृहनगर में ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। ये भी बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ उसके पिता ने पहले यौन शोषण किया फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

https://samachardoot.in/2022/01/07/after-two-months-of-marriage-the-husband-killed-his-wife-by-strangling-her-and-then-after-reaching-the-police-station-read-full-news/

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि बच्चे के 26 वर्षीय पिता ने 3 जनवरी को सिकंदराबाद में अपने घर पर कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

https://samachardoot.in/2022/01/07/the-order-to-study-in-primary-schools-was-returned-for-the-whole-day-parents-were-protesting-read-full-news/

बच्ची की मां पर इस कृत्य में शामिल होने का आरोप है। अधिकारी ने कहा कि ट्रेन में कुछ यात्रियों को दंपति पर संदेह हुआ क्योंकि काफी वक्त तक बच्ची में कोई हलचल नहीं हो रही थी।

https://samachardoot.in/2022/01/07/notes-were-being-blown-on-girls-in-the-mujra-party-going-on-in-oyo-hotel-including-5-call-girls-read-full-news/

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेलवे पुलिस) गणेश शिंदे ने बताया कि साथी यात्रियों ने ट्रेन में टिकट कलेक्टर को सूचित किया, और बाद में सोलापुर स्टेशन पर रेलवे पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों को सोलापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

https://samachardoot.in/2022/01/07/naxalites-killed-three-tribals-by-holding-a-public-court-suspected-of-being-an-informer-read-full-news/

चिकित्सीय जांच के बाद पता लगा कि बच्ची की मौत हो चुकी है। ये भी पता चला कि पिता ने उसका यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। मां ने भी अपराध में उसकी मदद की थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें