एक लड़की का सेलो वाद्ययंत्र बजाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सेलो को बजा रही है और पीछे आकर कुछ जंगली जानवर उसे सुनने लगते हैं। ऐसा लग रहा है मानों वे इसे सुनने के लिए पहुंचे हैं। इस लड़की ने इस वीडियो को तब रिकॉर्ड किया है जब वह एक जंगल के पास इसे बजा रही है और पीछे दो हिरण उस लड़की को देखते हुए उस तक पहुंच जाते हैं।
https://samachardoot.in/2022/01/09/beware-those-who-do-not-get-vaccinated-96-of-patients-admitted-to-oxygen-beds-in-mumbai-did-not-take-vaccine-read-full-news/
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लड़की का नाम डायना है और यह स्पेन की रहने वाली है। यह वीडियो स्पेन के ही मैड्रिड शहर का है।
https://samachardoot.in/2022/01/09/taking-help-of-money-from-a-friend-was-costly-to-the-girl-two-people-together-read-full-news/
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक छोटे से कैरेबल स्टूल पर बैठी हुई है और उसने अपना सेलो वाद्ययंत्र भी पकड़ा हुआ और उसे बजा रही है। वह पूरे मन से उसे बजा रही है। इस दौरान इस पूरे सीन को एक शख्स कैमरे में भी रिकॉर्ड कर रहा है।
https://samachardoot.in/2022/01/09/fear-of-lockdown-in-view-of-the-increasing-figures-of-corona-the-migrants-are-now-returning-to-their-homes/
जैसे ही वह लड़की इसे बजाना शुरू करती है, तभी पीछे से कुछ जानवर उसे देखते हुए उसके नजदीक आ जाते हैं। इन जानवरों में दो हिरण दिख रहे हैं। वे लड़की को ऐसे देख रहे हैं जैसे वह उसने बात कर रही हो। इतना ही नहीं वे दोनों जानवर लड़की की धुन को भी समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस छोटे से वीडियो को देखकर संगीत प्रेमी खुश हो रहे हैं।
https://samachardoot.in/2022/01/09/no-excavation-in-39-coal-mines-under-elephant-sanctuary-chief-minister-bhupesh-baghel/
लड़की ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उसने कैप्शन लिखा है कि इन दो हिरणों के लिए बजा रही हूं। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे और कहने लगे कि ऐसा लग रहा है जैसे वह उनसे बात कर रही हो।
https://samachardoot.in/2022/01/09/in-the-crematorium-the-son-made-a-ruckus-and-stopped-the-last-rites-of-the-father-read-full-news/









