कार सवार लोगों ने मां के साथ लेटे मासूम का कर लिया अपहरण………….. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के बहराइच में कार सवार लोगों ने मां के साथ लेटे मासूम का अपहरण कर लिया। वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। अपहर्ताओ की तलाश में पुलिस ने इलाका छान मारा है। बालक की बरामदगी पुलिस को चुनौती बनी हुई है।

https://samachardoot.in/2022/01/09/beware-those-who-do-not-get-vaccinated-96-of-patients-admitted-to-oxygen-beds-in-mumbai-did-not-take-vaccine-read-full-news/

कैसरगंज थाने के रेवली के मजरे हिंदू पुरवा में महज चार घर है। इन सभी घरों के पुरुंष दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर रहे है। रविवार देर रात लगभग एक बजे एक कार में सवार कुछ लोगों ने गांव का चक्कर काटा। कार रशीदा पत्नी राशिद के घर के आगे रूकी।

https://samachardoot.in/2022/01/09/taking-help-of-money-from-a-friend-was-costly-to-the-girl-two-people-together-read-full-news/

कार पर सवार एक व्यक्ति उतरा और किसी प्रकार रशीदा के घर में घुस गया। उसने रशीदा के साथ चारपाई पर सो रहे उसके आठ माह के मासूम बेटे फैयाज को उठाया और दरवाजे से निकलने लगा। खटपट की आवाज पर रशीदा की आंख खुली। उसने एक व्यक्ति को दरवाजे की ओर जाते देख शोर मचाया।

https://samachardoot.in/2022/01/09/fear-of-lockdown-in-view-of-the-increasing-figures-of-corona-the-migrants-are-now-returning-to-their-homes/

तब तक वह कार पर सवार होकर हवा हो लिया। चारपाई पर बालक न पाकर रशीदा की चीख पुकार से गांव में लोगों के दिल दहल उठे। तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। एसएचओ श्रीधर पाठक ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर अपहर्ताओ की तलाश में क ई टीमें लगाई है। बालक की तलाश की जा रही है।

https://samachardoot.in/2022/01/09/no-excavation-in-39-coal-mines-under-elephant-sanctuary-chief-minister-bhupesh-baghel/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें