बाघ को मार निकाल लिए दांत और मूंछ, वन विभाग ने शिकारी के सिर पर घोषित किया इनाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक बाघ का शिकार करने वाले शिकारियों पर वन विभाग ने इनाम घोषित कर दिया है। राज्य के गोंदिया जिले में 5 साल के एक बाघ को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है कि शिकारियों ने अर्जुनी-मोरगांव फॉरेस्ट रेंज में गुरुवार को इस बाघ का शिकार किया है। बाघ का शव वन विभाग ने बरामद कर लिया है। बाघ की हत्या के बाद बाघ के दांत और उसकी मूंछें गायब थीं।

https://samachardoot.in/2022/01/15/rams-name-written-on-thousands-of-rocks-to-save-the-environment/

वन विभाग ने मृत बाघ का पोस्टमार्टम कराया है और नियमों के मुताबिक उसका अंतिम संस्कार किया गया है। गोंदिया वन विभाग के डिप्टी कन्जर्वेटर कलराज सिंह ने कहा कि बाघ के हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

https://samachardoot.in/2022/01/15/there-is-also-a-village-where-roads-have-not-been-built-since-independence-last-journeys-through-the-drain-read-full-news/

जानकारी के मुताबिक बाघ का शिकार करने वाले शिकारियों के सिर पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि जो भी इन शिकारियों के बारे में सूचनाएं देगा उन्हें 25,000 रुपए बतौर इनाम दिये जाएंगे। वन विभाग ने शिकारियों की सूचना देने के लिए एक नंबर भी जारी किया है।

https://samachardoot.in/2022/01/15/woman-reached-jail-for-want-of-son-what-is-the-matter-read-full-news/

विभाग की तरफ से बताया गया है कि 9405310629 और 9822653388 पर फोन कर शिकारियों की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

https://samachardoot.in/2022/01/14/womans-body-found-murdered-with-a-sharp-weapon-an-attempt-was-also-made-to-destroy-evidence-read-full-news/

आशंका जताई जा रही है कि करंट लगाकर बाघ की हत्या की गई है। बहरहाल इसकी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर के महीने में महाराष्ट्र में बाघों की मौत को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी। उस वक्त बताया गया था कि महाराष्ट्र में छह महीने के दौरान 23 बाघों की मौत हुई है।

https://samachardoot.in/2022/01/14/corona-increased-concern-here-43-infected-including-15-doctors-now-the-hospital-is-running-with-the-help-of-5-read-full-news/

बताया गया था कि जनवरी 2021 से लेकर जुलाई 2021 के दौरान राज्य में 23 बाघों की मौत हुई है। 23 बाघों में से प्राकृतिक कारणों से 15, रेलवे अपघात से 1, जहर के उपयोग से 4, करंट लगने से 1, शिकार करने से 2 बाघों की मौत हुई है।

https://samachardoot.in/2022/01/14/had-entered-the-house-to-steal-the-woman-saw-it-then-strangled-her-to-death-read-full-news/

इन 23 बाघों में 15 वयस्क बाघ थे जबकि आठ उनके शावक थे। वहीं, जनवरी से सितंबर तक बाघों ने 39 लोगों की जान ली। बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसके बावजूद भारत में साल 2010 में बाघ विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए थे। भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन सागर श्रीशैलम है जबकि देश का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के पेंच में है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें