जिला अधिकारी ने गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के कजूर अस्पताल में कार्यरत एएनएम प्रतिमा कुमारी और उसके पति सुजीत कुमार पर एफआईआर का आदेश दिया है। इस संबंध में वायरल वीडियो के आधार पर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
https://samachardoot.in/2022/01/15/rams-name-written-on-thousands-of-rocks-to-save-the-environment/
मोहड़ा प्रखंड के ठाकुर राणा रंजीत सिंह उच्च विद्यालय में बुधवार को कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया था। कैंप में वैक्सीन लगाने के लिए एएनएम प्रतिमा कुमारी की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन प्रतिमा कुमारी की जगह उनके पति सभी को वैक्सीन लगाते दिख रहे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल है।
https://samachardoot.in/2022/01/15/there-is-also-a-village-where-roads-have-not-been-built-since-independence-last-journeys-through-the-drain-read-full-news/
जिला अधिकारी और सिविल सर्जन ने मोहड़ा कजूर अस्पताल के प्रभारी डॉ विपिन शर्मा को एएनएम प्रतिमा कुमारी और उसके पति सुजीत कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। वहीं अस्पताल के एक कर्मचारी बताते हैं कि एएनएम का पति 2 सालों से लगातार अपनी पत्नी के बदले ड्यूटी करता आ रहा है।
https://samachardoot.in/2022/01/15/woman-reached-jail-for-want-of-son-what-is-the-matter-read-full-news/
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि एनएम प्रतिमा कुमारी के बदले उसका पति लोगों को वैक्सीन लगा रहे थे यह बात सत्य है।
https://samachardoot.in/2022/01/14/womans-body-found-murdered-with-a-sharp-weapon-an-attempt-was-also-made-to-destroy-evidence-read-full-news/
एएनएम और उसके पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अतरी थाना में आवेदन दिया गया है। अतरी थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में किसी के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।









