पुलिस कप्तान की सक्रियता से आखिरकार पकड़ा गया महिला का हत्यारा, रविवार को होगा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ खरसिया मार्ग के चारंभांठा एनएच 49 के किनारे पैरावट के उपर मिली महिला की नग्न लाश के मामले में पुलिस को 24 घंटे के भीतर सफलता मिल गई है। हत्या के इस जंघन्य वारदात में शामिल हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है और मामले का खुलासा रविवार की सुबह पुलिस करेगी।

 

हमारे सूत्रों ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि मृत महिला ओडिसा के बेलपहाड से रायगढ़ पहुंची थी और उसकी लाश के किनारे पड़ा यह टिकट कई राज खोलेगा और पुलिस ने भी इस एंगल को अपना महत्वपूर्ण सुराग मानते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए महिला के हत्यारे को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता पाई है।

https://samachardoot.in/2022/01/14/womans-body-found-murdered-with-a-sharp-weapon-an-attempt-was-also-made-to-destroy-evidence-read-full-news/

 

हत्या की इस वारदात में आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश, भूपदेवपुर थाना प्रभारी व खरसिया थाना प्रभारी को इस सफलता तक पहुंचाया हैं महिला की हत्या के मामले में कल सुबह और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी। जिसमें लव सेक्स और धोखा भी शामिल है। बहरहाल महत्वपूर्ण सूत्रों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया है और उससे पूछताछ जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें