बालू माफियाओं पर चला कानून का हथौड़ा, विदेशी राय सहित सात आरोपितों के घर कुर्क, घर के दरवाजे और खिड़की तक उखाड़ ले गई पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरा के भोजपुर में बालू माफियाओं पर कानून का हथौड़ा चलना शुरू हो गया है। इसके तहत शनिवार को कुख्यात बालू माफिया विदेशी राय सहित सात आरोपितों के घरों की कुर्की की गयी। इस दौरान विदेशी राय, बूढ़ा राय, कल्लू राय फनी बिंद, भगवती बिंद और रामनाथ बिंद सहित सात आरोपितों के घर की कुर्की की गयी।

https://samachardoot.in/2022/01/29/one-crore-bounty-naxal-fascinated-by-a-penny/

सभी आरोपित कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेवचक सेमरियां गांव के रहने वाले हैं। पिछले साल जून में हुई हत्या के एक मामले में सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गयी। इनमें विदेशी राय इसी साल बीते 21 जनवरी को कमालुचक बालू घाट पर गोलीबारी और दोहरे हत्याकांड में भी नामजद आरोपित है।

https://samachardoot.in/2022/01/29/a-three-year-old-innocent-had-come-to-nanis-house-the-poor-took-his-life-this-was-the-reason/

एसपी विनय तिवारी ने कुर्की की जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गयी है। कोर्ट की ओर से जारी इश्तेहार चिपकाया जाने के बाद भी आरोपितों की ओर से सरेंडर नहीं किया गया था। इसके बाद कोर्ट की ओर से कुर्की का आदेश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शनिवार को कोईलवर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई की गयी।

https://samachardoot.in/2022/01/29/seven-dogs-killed-in-temple-premises-you-will-be-stunned-to-know-the-reason-read-full-news/

घंटों चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के घरों के सभी सामान जब्त कर लिया। इस खिड़की और दरवाजे तक भी उखाड़ लिये गये। पुलिस के अनुसार जून 2021 में अवैध बालू खनन के विवाद में राजापुर में एक युवक की हत्या कर दी गयी थी। उसमें सातों आरोपितों का नाम आया था। इसके बाद से ही सभी फरार चल रहे थे। उसी मामले में कुर्की की कार्रवाई की गयी है।

https://samachardoot.in/2022/01/29/the-robbery-of-more-than-22-lakhs-would-have-happened-under-the-nose-of-the-police-so-a-big-incident-was-saved-read-full-news/

करीब एक साल पुराने हत्याकांड के बाद बालू माफिया विदेशी राय के खिलाफ अब दोहरे हत्याकांड में भी कुर्की की तलवार लटक रही है। इस मामले में उसके प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र पांडेय और उसके गिरोह के कुछ सदस्यों की भी कुर्की की जायेगी।

https://samachardoot.in/2022/01/29/a-fire-broke-out-in-the-kovid-ward-of-a-government-hospital-painful-death-of-a-woman-read-full-news/

इसे लेकर भी पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। माना जा रहा है कि एक से दो दिन में दोहरे हत्या कांड में भी इश्तेहार और कुर्की का वारंट मिल जायेगा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। इश्तेहार और कुर्की का वारंट भी एक-दो रोज में मिल जाने की उम्मीद है।

https://samachardoot.in/2022/01/30/grandsons-who-specialize-in-cheating-have-been-arrested-50-women-have-been-hit-by-the-pretext-of-removing-misery/

बता दें कि 21 जनवरी की दोपहर कोईलवर थाने के राजपुर-कमालुचक दियारे में स्थित बालू घाट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई थी। उसमें दो लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी थी। मृतकों में शहर के जज कोठी मोड़ स्थित एक गोल्ड लोन कंपनी के स्टाफ दुर्गेश कुमार और बालू घाट के मुंशी संजीत कुमार थे। इसे लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

https://samachardoot.in/2022/01/30/why-is-the-karmanasha-river-considered-cursed-people-are-afraid-to-even-touch-far-from-drinking-water-this-interesting-story-is-connected/

पहली प्राथमिकी मृतक के परिजन के बयान पर की गयी थी। उसमें 25 नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया था। दूसरा केस पुलिस के बयान पर किया गया था। उसमें सत्येंद्र पांडेय और विदेशी राय गिरोह के सदस्यों को आरोपित किया गया है। उसमें 28 बालू माफियाओं को नामजद किया गया है, जबकि 30 से 35 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। इसमें अब तक सिर्फ दो आरोपितों को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य सभी फरार चल रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें