झारखंड में नक्सली लगातार सरकार और प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन सुरक्षा बल अपनी सतर्कता से उनके मंसूबों पर पानी फेर दे रहे हैं। ताजा मामला धनबाद से है जहां सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम को बम से उड़ाने की साजिश को नाकाम किया गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/29/one-crore-bounty-naxal-fascinated-by-a-penny/
जिले के घोर नक्सल प्रभावित मनियाडीह थाना क्षेत्र की मछियारा पंचायत अंतर्गत कर्णपुरा गांव के निकट झाड़ी से मनियाडीह पुलिस ने एक शक्तिशाली केन बम बरामद किया। जगुआर बम निरोधक दस्ता ने बजे उसे डिफ्यूज किया। बम इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई गांव विस्फोट तेज धमाके से थर्रा उठे।
https://samachardoot.in/2022/01/29/a-three-year-old-innocent-had-come-to-nanis-house-the-poor-took-his-life-this-was-the-reason/
धनबाद पुलिस के अनुसार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके निशाने पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम थी। लेकिन गिरिडीह एवं मनियाडीह पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को पानी फेर दिया। सूचना के अनुसार इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
https://samachardoot.in/2022/01/29/seven-dogs-killed-in-temple-premises-you-will-be-stunned-to-know-the-reason-read-full-news/
गिरिडीह में गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस सूचना मिली थी की मनियाडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना की साजिश रची गई है। इसके लिए विस्फोटक सामग्री भी मंगायी गई है। पुलिस ने इस सूचना को बड़े अधिकारियों को भेजी।
https://samachardoot.in/2022/01/29/the-robbery-of-more-than-22-lakhs-would-have-happened-under-the-nose-of-the-police-so-a-big-incident-was-saved-read-full-news/
सूचना पाते ही ग्रामीण एसपी रेश्मा रमेशन, डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, थाना प्रभारी अशफाक आलम बम निरोधक दस्ता के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दल ने केन बम को बरामद कर लिया उसे जगुआर दस्ते की मदद से डिफ्यूज किया।
https://samachardoot.in/2022/01/29/a-fire-broke-out-in-the-kovid-ward-of-a-government-hospital-painful-death-of-a-woman-read-full-news/
बताते चलें कि एक माह से मनियाडीह थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए खुफिया विभाग ने अलर्ट भी किया था। हलांकि सीआरपीएफ की टीम ने कई बार नक्सली दस्ते को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास भी किया था परंतु चकमा देकर भागने में सफल रहे।
https://samachardoot.in/2022/01/30/why-is-the-karmanasha-river-considered-cursed-people-are-afraid-to-even-touch-far-from-drinking-water-this-interesting-story-is-connected/
बीते दिनों नक्सलियों ने गिरिडीह में मोबाइल टावर, बराकर नदी पर बने पुल और धनबाद में रेल पटरी को उड़ा दिया था। दूसरी और सुरक्षा बलों के एलआरपी में टिफिन बम बरामद किया गया था।









