15 साल की किशोरी को खरीदकर व्यवसायी ने महीनों तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक व्यवसायी द्वारा 15 साल की नाबालिग लड़की को खरीदकर कई महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है।

https://samachardoot.in/2022/01/31/the-command-of-this-district-is-in-the-hands-of-meena-sir-neither-pushpa-nor-sadhu-everyones-footsteps-will-fail-read-full-news/

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की झारखंड की खूंटी जिले की रहने वाली है। उसे दो साल पहले फिरोज नाम का शख्स लेकर दिल्ली आया था। फिरोज ने उसे शालीमार बाग के व्यवसायी दीपक जैन के पास बेच दिया था।

https://samachardoot.in/2022/01/31/express-divided-into-two-parts-on-the-go-the-passengers-started-running-after-jumping-from-the-train-read-full-news/

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीन चार महीने बाद ही दीपक जैन ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। एक साल बाद फिरोज उसे वहां से अपने साथ लेकर गया तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

https://samachardoot.in/2022/01/31/minor-came-out-with-daddys-car-climbed-on-the-pavement-4-women-died/

पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को फिरोज ने उसकी तबीयत खराब होने पर पंजाबी बाग इलाके में छोड़ दिया। इसके बाद एक एनजीओ ने उसे अपने साथ लाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने व्यवसायी दीपक जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें