महिला डॉक्टर ने जांघ की नसें काटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मां की मौत से थी परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिणी दिल्ली के मस्जिद मोठ में मां की मौत के सदमे में एक एनआरआई डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। महिला डॉक्टर ने सर्जिकल ब्लेड से अपनी जांघ की नसें काट लीं, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस की जांच में मौके से सुसाइड नोट मिला है। डॉक्टर ने इसमें लिखा है कि वह मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही है, इसलिए आत्महत्या कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/01/31/the-command-of-this-district-is-in-the-hands-of-meena-sir-neither-pushpa-nor-sadhu-everyones-footsteps-will-fail-read-full-news/

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय मेघा कायल अविवाहित थीं और लंदन में रहती थीं। वह लंदन के एक बड़े अस्पताल में न्यूरो व मेडिसिन की डॉक्टर थीं, जबकि उनका परिवार मस्जिद मोठ इलाके में रहता है।

 

https://samachardoot.in/2022/01/31/express-divided-into-two-parts-on-the-go-the-passengers-started-running-after-jumping-from-the-train-read-full-news/

कोरोना की दूसरी लहर में मेघा की मां बीमार हो गई थीं, जिनके इलाज के लिए वह दिल्ली आई थी। 27 जनवरी को मेघा की मां की वृद्धावस्था होने के कारण स्वाभाविक मौत हो गई थी।

https://samachardoot.in/2022/01/31/minor-came-out-with-daddys-car-climbed-on-the-pavement-4-women-died/

मां की मौत का सदमा मेघा सहन नहीं कर सकीं। वह मां की मौत के बाद से ही गुमसुम रहने लगी थीं। सदमे से गुजर रही मेघा ने शनिवार सुबह 10.20 बजे सर्जिकल ब्लेड से जांघ की नसें काट लीं। परिजनों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2022/01/30/95-farmers-cheated-of-6-crores-in-the-name-of-fish-farming-two-accused-arrested/

ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 थाना पुलिस ने मेघा को शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मेघा ने सीधे पैर की जांघ की नस काट ली थी और अधिक खून बह जाने से अस्पताल में मौत हो गई थी। वह शनिवार सुबह जब घर में अकेली थी तब नस काटी थी।

‘मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही हूं’
सुसाइड नोट में मेघा कायल ने लिखा है कि मैं मां की मौत का सदमा सहन नहीं कर पा रही हूं। मैं अपनी मम्मी के पास जा रही हूं। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस के अनुसार, मेघा के पिता कैंसर पीड़ित हैं। घर में पिता के अलावा विधवा भाभी व उसकी छोटी बेटी है। भाई की भी मौत हो चुकी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें