फ्लैट में शराब पार्टी करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस को खबर मिल गयी। फौरन छापेमारी कर चारों को एसके पुरी थाना इलाके के पश्चिमी आनंदपुरी स्थित राघिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये आरोपितों में अमित कुमार (तिलकामांझी, भागलपुर), रिषभ कुमार (हाजीपुर, वैशाली), ललित कुमार (भगवानपुर, वैशाली) और बबलू कुमार (हाजीपुर, वैशाली) शामिल हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/03/children-will-come-to-school-in-17-districts-from-tomorrow-mid-day-meal-will-also-be-made-after-22-months/
थानेदार सतीश सिंह के मुताबिक मौके से पुलिस ने शराब की दो बोतलें भी बरामद की हैं। बकौल थानेदार मंगलवार की देर रात ढाई बजे पुलिस को खबर मिली कि अपार्टमेंट में शराब पीकर कुछ लड़के शोर-शराबा कर रहे हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/03/gas-leak-from-geyser-cylinder-13-year-old-girl-dies-due-to-suffocation-in-bathroom/
इस सूचना के बाद पुलिस ने फौरन छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में एक अमित ग्रेजुएशन में पढ़ाई करता है, जबकि फ्लैट एक निजी कंपनी में काम करने वाले रिषभ ने किराये पर ले रखा था।
https://samachardoot.in/2022/02/03/on-suspicion-of-having-an-illicit-relationship-the-husband-became-fierce-the-wife-was-stabbed-several-times-with-scissors-cooker-crushed-head/
पटना। सीआईएसएफ के दारोगा को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित का नाम अजीत सिंह है। वह गौरीचक का रहने वाला है।
https://samachardoot.in/2022/02/03/71000-rupees-reward-for-eating-dosa-without-any-lucky-draw/
बीते मंगलवार की रात सिपारा पुल पर वह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
https://samachardoot.in/2022/02/03/this-country-of-the-world-is-very-beautiful-but-the-night-is-of-only-40-minutes-read-full-news/
ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। अजीत पूर्व में सीआईएसएफ में दारोगा था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। फिलहाल वह निजी कंपनी में काम करता है। वहीं गौरैयामठ इलाके से पुलिस ने रवि कुमार और भूषण यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।









