दिल दहलाने वाली घटना, दो लड़कियों को 5 मंजिला इमारत की छत से फेंका, एक की मौत के बाद बवाल, आगजनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में गुरुवार की शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक इमारत की पांचवीं मंजिल से दो लड़कियों को नीचे फेंक दिया गया। एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी घायल है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है। पुलिस लोगों को शांत करने में लगी है।

https://samachardoot.in/2022/02/03/how-many-children-orphans-in-corona-got-support-from-pm-cares-fund-the-government-told/

बताया जाता है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास शिव शक्ति नगर में 5 मंजिला मकान के छत पर कुछ बदमाश छिपे हुए थे। इसी दौरान कपड़ा फैलाने गई दो बच्चियों को बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। एक बच्ची की मौके पर हुई मौत हो गई जबकि दूसरी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

https://samachardoot.in/2022/02/03/four-youths-got-costly-for-assaulting-after-drinking-alcohol-in-the-flat-police-arrested-former-cisf-police-officer-also-arrested/

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। अचानक दो लड़कियों के नीचे गिरने के बाद कुछ देर तक तो लोग समझ ही नहीं पाए आखिर हुआ क्या। इसी बीच जख्मी लड़की चीखने-चिल्लाने लगी। स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

https://samachardoot.in/2022/02/03/children-will-come-to-school-in-17-districts-from-tomorrow-mid-day-meal-will-also-be-made-after-22-months/

वारदात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और बवाल शुरू हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी शुरू कर दी है। दो टैम्पो में आग लगा दी गई।

https://samachardoot.in/2022/02/03/gas-leak-from-geyser-cylinder-13-year-old-girl-dies-due-to-suffocation-in-bathroom/

आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव भी किया। पत्थरबाजी में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खां, एएसआई सूर्यकांत, हवलदार प्रकाश, रविवरंजन, शिवचरण प्रसाद, दुकानदार जयप्रकाश वर्मा समेत आठ लोग जख्मी हो गए।

https://samachardoot.in/2022/02/03/on-suspicion-of-having-an-illicit-relationship-the-husband-became-fierce-the-wife-was-stabbed-several-times-with-scissors-cooker-crushed-head/

मौके से पकड़े गए युवक का नाम विवेक कुमार है। पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी विवेक कुमार 2012 से ही नंदलाल के मकान स्थित लाज में रह कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नीतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति के कहने पर उसने दोनों लड़कियों को छत से फेंका है।

https://samachardoot.in/2022/02/03/71000-rupees-reward-for-eating-dosa-without-any-lucky-draw/

इस घटना के बाद से संदलपुर में तनाव की स्थिति बनी है। लोग आक्रोशित हैं। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हुआ है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका? इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस गहन जांच करेगी।

https://samachardoot.in/2022/02/03/this-country-of-the-world-is-very-beautiful-but-the-night-is-of-only-40-minutes-read-full-news/

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति, केला मंडी के पास शिवशक्ति नगर में किराए के मकान में रहने वाले फल कारोबारी नंदलाल गुप्ता की दोनों बेटी बारह वर्षीया सलोनी और दस वर्षीया शालू गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पांच मंजिले मकान की ऊपरी छत पर कपड़ा फैलाने गयी।

https://samachardoot.in/2022/02/02/life-lost-due-to-dowry-father-could-not-arrange-money-boys-broke-marriage-girl-gave-her-life/

तभी छत पर छिपे एक सनकी युवक ने दो बहनों को पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों को छत नीचे फेंक दिया। एक-एक कर दो लड़कियों को सड़क पर गिरता देख लोगों की भीड़ लग गयी। ऊंचाई से गिरने के कारण सलोनी की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि शालू को गंभीर हाल में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें