दो बच्चों के साथ फंदे पर लटकी मिली मां, महिला का पति काम करने गया था खेत, घर लौटा तो परिवार हो गया था खत्म……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। दुधावा चौकी अंतर्गत मुसुरपुट्टा गांव में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को साड़ी के फंदे पर लटका कर खुद भी आत्महत्या कर ली। दो मासूमों व महिला की मौत से पूरे परिवार में मातम है। मृतका का नाम भुनेश्वरी ध्रुव (28 वर्ष), कु. देविका ध्रुव (ढाई साल) व टिकेश्वर ध्रुव (11 माह) है। महिला ने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चल पाया है।

https://samachardoot.in/2022/02/03/how-many-children-orphans-in-corona-got-support-from-pm-cares-fund-the-government-told/

तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शवों को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए हैं। दुधावा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/02/03/four-youths-got-costly-for-assaulting-after-drinking-alcohol-in-the-flat-police-arrested-former-cisf-police-officer-also-arrested/

मृतका के पति चेतन ध्रुव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी वह और उसकी मां काम करने खेत गए थे। जब वापस लौटे तो घर पर उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों के शव को साड़ी के फंदे पर झूलते देखा तो सिहर गया। इसकी जानकारी पुलिस व गांव के लोगों दी। फंदे पर लटके तीनों की मौत हो चुकी थी। चेतन ध्रुव ने बताया कि घर का माहौल सामान्य था।

https://samachardoot.in/2022/02/03/children-will-come-to-school-in-17-districts-from-tomorrow-mid-day-meal-will-also-be-made-after-22-months/

मृतका के व्यवहार में भी कोई परिवर्तन नहीं था, जिससे किसी अनहोनी की आशंका का पता चलता। चेतन ने बिलखते हुए कहा कि उसका सब कुछ बर्बाद हो गया। चेतन की बुआ सुखबति मरकाम ने बताया कि मृतका भुनेश्वरी मानसिक तौर भी पूरी तरह स्वस्थ थी। महिला द्वारा ऐसा कदम उठाने से गांव व परिवार के लोग सकते में हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/03/gas-leak-from-geyser-cylinder-13-year-old-girl-dies-due-to-suffocation-in-bathroom/

सुखबति मरकाम ने बताया कि भुनेश्वरी ध्रुव के माता-पिता की मौत भुनेश्वरी की शादी से पहले ही हो चुकी है। तीन वर्ष पूर्व ही उसके चाचा व अन्य रिश्तेदारों ने उसकी शादी चेतन धुव से कराई थी। मृतका के पड़ोसियों ने बताया कि भुनेश्वरी गांव की महिलाओं से ज्यादा घुलती मिलती नहीं थी।

https://samachardoot.in/2022/02/03/on-suspicion-of-having-an-illicit-relationship-the-husband-became-fierce-the-wife-was-stabbed-several-times-with-scissors-cooker-crushed-head/

गांव की अन्य महिलाएं अपने खेतों में काम करने जाती थीं, लेकिन भुनेश्वरी बहुत कम ही खेत जाती थी। मृतका की बुआ सुखबति ने बताया कि उसका हाल जानने कल फोन किया था, लेकिन मृतका ने फोन नहीं उठाया। फिलहाल मृतिका के मायके पक्ष के सदस्य गांव पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतका के मोबाइल को जब्त किया है। वहीं 3 लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें