एक ओर तो बिहार की नीतीश सरकार शिक्षा को लेकर आए दिन लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिन्हें देखकर राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते हैं। ताजा मामला सारण जिले के एक मीडिल स्कूल का है, जहां इलाके के दबंगों ने स्कूल को अपनी जागीर समझ ली है।
अमनौर प्रखंड के बैधनाथपुर मीडिल स्कूल के अंदर गाय-भैंसों को बांधा जाता है। इसके अलावा इन दबंगों के घरों की महिलाएं स्कूल में अपने कपड़ों को सूखने के लिए फैलाकर चली जाती हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/04/in-the-blindness-of-love-the-mother-of-seven-children-including-her-husband-left-her-responsibilities-and-absconded-with-aashiq-read-full-news/
ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत स्थानीय विधायक मंटू सिंह से की तो वह भी हैरान हो गए। उन्होंने इस संबंध में सारण डीएम से बात की और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा।
https://samachardoot.in/2022/02/04/shocking-incident-two-girls-were-thrown-from-the-roof-of-a-5-storey-building-after-the-death-of-one-ruckus-arson/
ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर की मिली भगत से इलाके के दबंगों ने स्कूल को अपनी प्रॉपर्टी बना ली है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
https://samachardoot.in/2022/02/04/mother-found-hanging-with-two-children-the-womans-husband-had-gone-to-work-in-the-field-when-she-returned-home-the-family-was-over-read-full-news/
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने लाखों रुपये लगवाकर इस स्कूल को बनवाया, दर्जनों शिक्षकों और हेडमास्टर की नियुक्ति की गई ताकि स्कूल में बच्चों को शिक्षा मिल सके लेकिन स्कूल में ना तो कभी शिक्षक आते हैं और ना ही हेडमास्टर लेकिन रजिस्टर पर इनकी उपस्थिति बन जाती है।
https://samachardoot.in/2022/02/04/a-6-year-old-girl-playing-in-the-courtyard-was-caught-by-a-leopard-then-the-mother-clashed-forced-to-run-away/
ग्रामीणों ने बीडीओ और हेडमास्टर पर स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। जब ये सारी बात ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक मंटू सिंह को बताई तो उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले की जिला प्रशासन जांच करेगा और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








