बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। हत्यारों ने युवक की चाकू से आंख निकालने के बाद उसके सिर को कुचल दिया। पूरे शरीर पर गंभीर जख्म व चाकू से गोदने के निशान थे।
https://samachardoot.in/2022/02/04/raigarhs-better-performance-in-15-17-age-group-kovid-vaccination-so-far-83-percent-adolescents-have-received-the-first-dose-adolescents-have-started-receiving-the-second-dose-of-kovid-vaccine/
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मनियारी थाने के बलहिया-माधौल रोड में पैक्स गोदाम के पास सड़क किनारे खून से लथपथ शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
https://samachardoot.in/2022/02/04/a-school-like-this-too-cows-and-buffaloes-are-seen-in-place-of-children-saris-are-spread-on-the-walls-of-the-school-read-full-news/
लावारिस युवक की लाश सड़क किनारे फेंके जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची मनियारी पुलिस ने शव को उठाकर छानबीन की। उसके शरीर की तलाशी ली गई, लेकिन पहचान से संबंधित कुछ नहीं मिला।
https://samachardoot.in/2022/02/04/woman-made-porn-video-of-facebook-friend-while-chatting-then-blackmailing-game-started/
थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद एसकेएमसीएच में रखा गया है। पहचान के लिए आसपास के थानों में तस्वीर भेजी गई है। मृतक की आयु करीब 25 से 30 वर्ष होगी। उसके चेहरे और शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान मिले हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/04/mother-found-hanging-with-two-children-the-womans-husband-had-gone-to-work-in-the-field-when-she-returned-home-the-family-was-over-read-full-news/
रॉड व डंडे से पीटने का भी जख्म है। शव की हालत देख आशंका जतायी जा रही है कि हत्यारों ने पहले उसकी पिटाई की होगी। फिर चाकू गोदकर व सिर कुचल कर उसकी हत्या की है। एक आंख में चाकू मारा गया है।
https://samachardoot.in/2022/02/04/breaking-news-miscreants-looted-property-worth-20-lakhs-including-cash-from-jewelery-shop-took-guard-hostage-broke-cctv/
थानेदार ने बताया कि शव मिलने की जगह काफी खून फैला हुआ था। छानबीन में कई बाते सामने आयी है। शव की हालत देख आधी रात के बाद हत्या होने की बात प्रतीत हो रही है। आशंका है कि आसपास ही घटना को अंजाम दिया गया हो।
https://samachardoot.in/2022/02/04/a-6-year-old-girl-playing-in-the-courtyard-was-caught-by-a-leopard-then-the-mother-clashed-forced-to-run-away/
खेत में मिट्टी व गेहूं के पौधे पैरों से कुचले हुए थे जिससे आशंका जतायी जा रही है कि हत्या से पहले युवक के साथ हत्यारों की भिड़ंत हुई हो। मृतक के शरीर पर जींस पैंट, जैकेट और शर्ट था। एक शॉल भी उसके शरीर पर लिपटा था।









