झारखंड के लोहरदगा के पेशरार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 15 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में माओवादियों के शीर्षस्थ नेता रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता समेत तीन महिलाएं शामिल हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/19/after-quarrel-with-wife-husband-threatened-to-set-the-bank-on-fire-called-the-manager-and-said-read-full-news/
नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार, गोली-बारूद व विस्फोटक मिले हैं। बलराम माओविदयों का जोनल कमांडर है। अन्य गिरफ्तार लोगों में शीला खेरवार, शैलेश्वर उरांव, शैलेंद्र, मारकुस नगेसिया, वीरेन कोरबा, मुकेश कोरबा व दो अन्य नक्सली शामिल हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/19/both-were-meeting-in-the-house-then-the-young-man-did-such-an-act-that-the-girl-jumped-from-the-roof/
लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि पुलिस को यह सफलता तब मिली जब पेशरार और किस्को की सीमा पर स्थित जंगल से नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे।
https://samachardoot.in/2022/02/19/love-love-and-then-murderous-conspiracy-know-the-full-story-of-false-love-read-full-news/
एसपीने बताया कि किस्को के जोबांग थानांतर्गत हरकट्टा जंगल से पुलिस ने हथियार व विस्फोटक समेत कई सामान बरामद किए हैं। बरामद सान में 5 आईईडी, 9 डेटोनेटर, बैटरी, वायरलेस सेट, सेफ्टी फ्यूज और पीट्ठूू शामिल हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/19/how-will-online-education-of-students-be-like-this-promises-of-tablets-no-electricity-in-3339-schools/
पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने झारखंड जनमुक्ति परिषद के एक और उग्रवादी नवीन उर्फ नरेश राम को औरंगाबाद से दबोचा। नवीन पूर्व में माओवादी संगठन में भी सक्रिय रहा था। इससे पहले गुरुवार को भी जेजेएमपी उग्रवादी इंदल को दबोचा गया था। दोनों ही पर हुसैनाबाद थाने में कई मामले दर्ज हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/19/the-wife-went-to-the-relatives-place-then-the-husband-brought-the-girlfriend-home-then-it-happened-that-read-full-news/
रांची पुलिस ने बुढ़मू से टीपीसी के उग्रवादी विकास कुमार राम को शनिवार को गिरफ्तार किया है। वह बुढ़मू के मुरुपिरी छापरटोली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, गोली के अलावा मोबाइल व बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार 15 दिन पहले बुढ़मू में तालाब निर्माण में लगी गाड़ियों और पोकलेन में आग लगाने में विकास शामिल था।
https://samachardoot.in/2022/02/19/snake-charmers-are-finding-it-difficult-to-earn-a-livelihood-are-not-getting-government-benefits-request-for-caste-recognition-from-the-government/
पुलिस ने मोआवादियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरेाप में एक खदानकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतोष असूर जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित कुजाम मांइस में दो दर्जन से ज्यादा वाहनों में आगजनी की वारदात में शामिल था। उसे पुलिस की स्पेशल टीम ने घाघरा के तेंदार डुम्बरपाठ से दबोचा है।
https://samachardoot.in/2022/02/19/the-bride-was-ready-waiting-for-the-procession-at-the-door-in-a-moment-the-happiness-of-marriage-turned-into-despair-the-matter-reached-the-police-station/
संतोष असूर विशुनपुर की कई बॉक्साइट मांइस में विस्फोट करने का काम करता था। आरोप है कि वहां से विस्फोटक चुराकर वह माओवादियों को मुहैया कराता था।
https://samachardoot.in/2022/02/19/when-the-young-man-reached-the-second-procession-by-mistake-the-people-of-the-procession-mistook-him-as-a-thief-read-full-news/








