‘बधाई हो! आप iPhone 13 जीत चुके हैं’: सैकड़ों को कंगाल कर चुका ये मैसेज, आपके पास भी आ सकता है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘बधाई हो! आप iPhone 13 जीत चुके हैं’ अगर आपके पास भी इस तरह का मैसेज आए, तो गलती से भी इसके झांसे में मत आना। स्कैमर्स इंस्टाग्राम यूजर्स को ‘आईफोन 13 जीतने’ का दावा करने वाले पोस्ट में टैग कर रहे हैं। सैकड़ों लोग इस फर्जी मैसेज के झांसे में आकर आपने पैसे डूबा चुके हैं। ऐसे में आपका सतर्क रहने की जरूरत है।

https://samachardoot.in/2022/02/20/engineering-students-are-joining-crime-know-how-they-give-bluffs-read-full-news/

 

दरअसल, इंटरनेट और सोशल मीडिया ऐप्स तक आसान पहुंच ने हमारे प्राइवेट डेटा को साइबर अपराधियों और स्कैमर्स के लिए अधिक संवेदनशील बना दिया है। धोखेबाज विभिन्न घोटालों के माध्यम से हमारे पैसे को टारगेट कर रहे हैं। हाल ही में, कई इंटाग्राम यूजर्स ने iPhone 13 से जुड़े एक नए ऑनलाइन घोटाले की सूचना दी है।

https://samachardoot.in/2022/02/19/the-bride-was-ready-waiting-for-the-procession-at-the-door-in-a-moment-the-happiness-of-marriage-turned-into-despair-the-matter-reached-the-police-station/

 

कई यूजर्स ने बताया है कि उन्हें Instagram पोस्ट में टैग किया गया है या iPhone 13 जीतने की सूचना दी गई है। बता दें कि ये पूरी तरफ से फर्जी है और एक बड़ा स्कैम है। एक बार जब यूजर लिंक पर क्लिक करते हैं, तो उन्हें एक वेबपेज पर भेज दिया जाता है, जहां उन्हें अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी के साथ कुछ डिटेल्स दर्ज करने के लिए कहा जाता है।

https://samachardoot.in/2022/02/19/when-the-young-man-reached-the-second-procession-by-mistake-the-people-of-the-procession-mistook-him-as-a-thief-read-full-news/

 

जाहिर है, तस्वीर में कई अकाउंट टैग किए गए हैं। स्कैमर्स यह दावा करते हुए कि आपने एक रैफ़ल जीत लिया है, नकली विज्ञापन बनाकर Instagram पर यूजर्स पर हमला कर रहे हैं। मेटा ऐप में गिवअवे कैंपेन में भाग लेना आम बात है, हालांकि, आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि कुछ फर्जी हो सकते हैं और आपको परेशानी में डाल सकते हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/19/snake-charmers-are-finding-it-difficult-to-earn-a-livelihood-are-not-getting-government-benefits-request-for-caste-recognition-from-the-government/

 

ऐसा लगता है कि इंस्टाग्राम पर इस iPhone 13 स्कैंडल में सैकड़ों लोग पहले से ही उलझे हुए हैं और कई यूजर्स ने दूसरों को चेतावनी देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। यूजर्स ने प्रमोशन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

https://samachardoot.in/2022/02/19/the-wife-went-to-the-relatives-place-then-the-husband-brought-the-girlfriend-home-then-it-happened-that-read-full-news/

 

इस तस्वीर में, हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि घोटाला मुख्य रूप से कमेंट सेक्शन में यूजर्स को टारगेट कर रहा है, उन्हें बता रहा है कि उन्होंने नया iPhone 13 Max Pro जीत लिया है। iPhone सीरीज़ एक प्रीमियम डिवाइस है जिसे Apple ने कुछ महीने पहले लॉन्च किया था, लोग आसानी से जाल में फंस जाते हैं। स्कैमर यूजर्स से गिवअवे ऑर्गनाइजर से संपर्क करने के लिए अकाउंट को फॉलो करने का आग्रह करते हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/19/love-love-and-then-murderous-conspiracy-know-the-full-story-of-false-love-read-full-news/

 

बायो में लिंक पर क्लिक करने से एक वेबसाइट खुल जाएगी जो आपसे अपना आईफोन 13 प्राप्त करने के लिए एक फॉर्म भरने के लिए कहेगी। पेज पर उन लोगों की “कमेंट्स” भी हैं जिन्हें ये फोन मिल चुका है, ताकि लोगों को ये बात सच लगे।

https://samachardoot.in/2022/02/19/how-will-online-education-of-students-be-like-this-promises-of-tablets-no-electricity-in-3339-schools/

 

शिपिंग शुल्क के रूप में कुछ यूरो (€1.99 से €5.99) का “भुगतान” करने के लिए यूजर्स को अपने कार्ड डिटेल के साथ कुछ सवालों के जवाब देने के लिए कहा जाता है। ऐसा करने के बाद, स्कैमर्स आपका डेटा और बैंक डिटेल्स चुरा लेंगे। इस तरह के घोटाले खतरनाक हैं और इसलिए, जब आप सोशल मीडिया नेटवर्क पर हों तो आपको बेहद सावधान रहना चाहिए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें