रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर कोतवाल मनीष नागर द्वारा एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करके जहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना का बड़ा नाम किया है वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद रायगढ़ से चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों को गिरफ्तार करके जता दिया है कि उनके रडार में हर अपराधी नजर में है और कभी भी उन पर गाज गिर सकती है। चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों को दूसरे राज्यों से गिरफ्तार करने वाली सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने गरीबों का पैसा हजम करने वालों को सलाखों के पीछे पहंुचाकर यह जता दिया है कि वे गरीबों के साथ है और उनके जमा पैसे उनकी संपत्तियों को बेचकर दिलाने की पहल सरकार के माध्यम से कराने की पहल में महत्पूर्ण योगदान देगी।
https://samachardoot.in/2022/02/23/this-father-became-a-giant-took-his-daughters-life-by-strangulation-and-then-did-the-shameful-incident-read-full-news/
रायगढ़ शहर के सिटी कोतवाली की कमान जब से तेज तर्रार थाना प्रभारी मनीष नागर ने सम्हाली है। तब से लेकर अब तक जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ के कारोबारियों पर कार्रवाई की गाज गिरा कर उन्हें सलाखों के पीछे पहंुचाया है। साथ ही साथ कई सालों से फरार चल रहे वारंटियों को अलग अलग जिलों से पकड़कर जेल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई गई है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/one-sided-love-was-with-the-girl-when-the-marriage-was-fixed-the-angry-head-hit-the-girl-in-the-middle-of-the-road-then-gave-her-life/
भोली भालि जनता को कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों-करोड़ो लेकर फरार हो जाने वाले चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों को रायपुर के बाद रायगढ़ जिले की सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर ने एक अभियान चलाकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है और अब तक तीन चिटफंड डायरेक्टरों को अलग अलग जिला व अलग प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल पहंुचाया है।
https://samachardoot.in/2022/02/22/wife-had-got-husband-murdered-together-with-lover-had-illicit-relations-for-8-years-7-accused-arrested/
चिटफंड के गोरखधंधे में अपनी गाढी कमाये डूबो चुके निवेशकों के रूपये वापस दिलाये जाने को लेकर प्रदेश के शासन के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना द्वारा लंबित चिटफंड मामलों को लेकर काफी गंभीर है, वे स्वयं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरण के फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये एडिशनल एसपी लखन पटले को दिगर प्रांत पुलिस टीम भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
https://samachardoot.in/2022/02/22/maoists-refuse-to-kill-teacher-throw-a-paper-and-declare-themselves-innocent-a-naxalite-arrested-read-full-news/
एडिशनल एसपी लखन पटले की निगरानी में कोतवाली पुलिस पिछले तीन माह में अथक प्रयास से राजनांदगांव, सूरजपुर के बाद भुवनेश्वर (ओडिशा) से फरार चिटफंड कम्पनी के डायरेक्टार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । इसी प्रकार एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एएसपी लखन पटले, सीएसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अनेक ठगी प्रकरणों में सफलतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है ।
https://samachardoot.in/2022/02/22/migration-to-the-rural-metropolis-in-search-of-employment-the-village-is-unable-to-find-the-head-waiting-for-elections-for-the-last-three-years/
धोखाधड़ी के संबंध में आवेदिका शिवकुमारी मिंज निवासी जवाहरभांठा रायगढ द्वारा थाना कोतवाली में फाईन इंडिया सेल्स प्रा.लि. चिटफंड कम्पनी के विरूद्ध लिखित शिकायत दिया गया था। कम्पनी में स्वयं शिवकुमारी मिंज द्वारा 60,000 रूपए, अनिल किशोर मिश्रा द्वारा 20,000 रूपए, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा 30,000 रूपए, श्रीमती दिव्या मिश्रा द्वारा 10,000 रूपए, श्रीमती लता मिश्रा द्वारा 20,000 रूपए जमा किया गया। कम्पनी द्वारा एक बार लाभांश देकर रायगढ़ के 05 निवेशकों के कुल 82,377 रूपए छल पूर्वक निवेश कराकर धोखाधडी किया गया है जिस संबंध में थाना कोतवाली में धारा 420, 120बी,467,468,471,34 प्च्ब् एवं प्राइज चीटस एण्ड मनी सरकुलेशन स्कीमस (बेनिंग) एक्ट, 1978 की धारा 3,4,5,6 तथा छ.ग. निक्षेपकों के संरक्षण अधि. की धारा 6,10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
https://samachardoot.in/2022/02/22/when-the-marriage-of-the-girlfriend-was-fixed-the-eccentric-lover-broke-the-head-of-the-girl-then-herself-committed-suicide/
कोतवाली पुलिस मामले में 03 फरवरी को कम्पनी के डायरेक्टर्स भूपेन्द्र चतुर्वेदी डायरेक्टर, फाईन इंडिया सेल्स प्रा0लि0, दिवाकर सिन्हा, डायरेक्टर, फाईन इंडिया सेल्स प्रा0लि0, 91,3. शईद अहमद, डायरेक्टर, फाईन इंडिया सेल्स प्रा0लि0, तीनों 91 वाजिदपुर जजमाउ, कानपुर (उ0प्र0) 201080 क्प्छरू 02196607 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था।
https://samachardoot.in/2022/02/22/ruthless-murder-of-a-student-brutally-beaten-up-nailed-then-killed-by-slitting-his-throat/
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर फरार डायरेक्टर आरोपी मोह. नासिर की गिरफ्तारी के लिये लगातार सूचनाएं प्राप्त की जा रही थी। आरोपी के भुवनेश्वर (ओडिशा) में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आरोपी को न्यायालय पेश करने हेतु विशेष न्यायाधीश महोदय रायगढ़ से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर कोतवाली थाने से एसआई नंदलाल पैंकरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ओडिशा जाकर आरोपी मोह. नासिर को सत्र न्यायाधीश भुवनेश्वर के कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन वारंट पर आज रायगढ़ लाया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी की विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपी जो घटना के बाद से फरार है, जिनकी पता तलाश सरगर्मी से जारी है जिसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जावेगा।
https://samachardoot.in/2022/02/22/75s-bridegroom-40s-bride-45-year-old-son-obstructed-then-something-like-this-happened/
गिरफ्तार आरोपी मोह. नासिर पिता मो. मेइन पता पुरानी रोड़ जजमउ कानपुर नियर चुंगी थाना चकेरी कानपुर हाल विशेष जेल भुवनेश्वर ओडिशा बताया कि अपने साथी- मोहम्मद नसीर खान उम्र 46 वर्ष, श्यामा खुशीद उम्र 41 वर्ष, महेश बहादुर सिंग उम्र 44 वर्ष, शमशेद आलम उम्र 41 वर्ष, भूपेन्द्र चतुर्वेदी , दिवाकर सिन्हा, शईद अहमद के साथ मिलकर चिटफंड कम्पनी फाईन इंडिया सेल्स लिमि. में कई लोगों से लाखों रूपये निवेश अधिक रकम लाभ देने का झांसा देकर निवेश कराया गया था जिसके बाद कम्पनी अपनी शाखाएं बंद कर फरार थे। आरोपी मोह. नासिरि अपने हिस्से के रूपये फिल्म बनाने में लगाना बताया है।








