रायगढ़। यातायात पुलिस के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग यातायात के दिशा निर्देश पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने एवं ट्रैफिक जाम की स्थिति से शहर वासियों को निजात दिलाने कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों एवं प्रेशर हार्न वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/there-should-be-a-crime-in-the-area-of-manish-nagar-and-the-criminal-should-be-saved-where-is-it-possible/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में जब से नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात माहेश्वर नाग ने विभाग की कमान सम्हाली है, तब से लेकर अब तक शहर में इसके परिणाम देखने शुरू हो गए है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/this-father-became-a-giant-took-his-daughters-life-by-strangulation-and-then-did-the-shameful-incident-read-full-news/
प्रमुख चौक चौराहों में पहले कभी जाम की समस्या सामने आती थी, वहां अब सुगम यातायात देखने को मिल रहा है। शहर वासी भी इन दिनों यातायात पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की तारीफ करने से नही चूक रहे। श्री नाग के द्वारा इन दिनों बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने कार्रवाई जारी है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/here-the-robbers-knocked-again-took-away-a-farmer-the-police-of-three-police-stations-are-investigating-the-robbery-with-a-drone/
इसी क्रम में शहर के जोहल पैलेस, गांधी प्रतिमा चौक के अलावा अन्य जगहों में लगातार कार्रवाई की मुहिम चलाते हुए अभी तक 50 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/one-sided-love-was-with-the-girl-when-the-marriage-was-fixed-the-angry-head-hit-the-girl-in-the-middle-of-the-road-then-gave-her-life/
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात माहेश्वर नाग ने बताया कि रायगढ़ शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने सर्वप्रथम नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/6-hour-blackout-power-water-supply-off-surgery-was-also-postponed-in-hospitals/
साथ ही मॉडिफ़ायड साइलेंसर के जरिये ध्वनि प्रदूषण करने वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत अभी तक 50 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।
https://samachardoot.in/2022/02/22/wife-had-got-husband-murdered-together-with-lover-had-illicit-relations-for-8-years-7-accused-arrested/
इस कार्रवाई के दौरान नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ा, मगर जो भी कार्रवाई हुई है, वो सभी मामलों का निराकरण कोर्ट से होगा, और ऐसे कार्रवाई से लोगों में जागरूकता आएगी और आने वाले दिनों में इसके परिणाम देखने को मिलेगा।









