भारत वाकई में विविधताओं से भरा देश है। यहां के गांवों की खूबसूरती और उनकी विशिष्टता कई बार लोगों को चौंकाने पर मजबूर कर देती है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र का एक ऐसा गांव हैं जहां प्रत्येक घरों में सांप पाले जाते हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/23/there-should-be-a-crime-in-the-area-of-manish-nagar-and-the-criminal-should-be-saved-where-is-it-possible/
इतना ही नहीं इस गांव के बच्चे सांपों के साथ खेलते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव के किसी भी शख्स को आजतक किसी सांप ने काटा ही नहीं है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/this-father-became-a-giant-took-his-daughters-life-by-strangulation-and-then-did-the-shameful-incident-read-full-news/
दरअसल, महाराष्ट्र के इस गांव का नाम शेतपाल है और यह सोलापुर जिले में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गांव की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां काफी प्राचीन समय से सांपों की पूजा की जाती है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/here-the-robbers-knocked-again-took-away-a-farmer-the-police-of-three-police-stations-are-investigating-the-robbery-with-a-drone/
यही कारण है कि गांव के हर घर में सांप काफी महत्त्व रखते हैं। इस गांव के प्रत्येक नागरिक सांपों से काफी लगाव रखते हैं, इसी को देखते हुए यहां सांपों को पाला जाता है।
https://samachardoot.in/2022/02/23/one-sided-love-was-with-the-girl-when-the-marriage-was-fixed-the-angry-head-hit-the-girl-in-the-middle-of-the-road-then-gave-her-life/
रिपोर्ट्स के मुताबिक शेतपाल में मौजूद प्रत्येक घर में सांप पाले जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ घरों में तो कोबरा भी पाले जाते हैं और यह सभी सांप घर में मौजूद बच्चों के साथ खेलते भी नजर आते हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/23/6-hour-blackout-power-water-supply-off-surgery-was-also-postponed-in-hospitals/
गांव में सांप पालतू जानवरों की तरह घूमते हैं। इस अनोखे गांव के आसपास के लोग कई बार यहां पहुंचते हैं और इस नज़ारे को देखने के लिए जाते हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/23/there-should-be-a-crime-in-the-area-of-manish-nagar-and-the-criminal-should-be-saved-where-is-it-possible/
बताया जाता है कि गांव में करीब 2600 ग्रामीण रहते हैं और इन सभी ग्रामीणों को आजतक सांप ने नहीं काटा है और ना पहले ही कभी इस गांव में किसी को सांप ने काटा था। इसके साथ ही घर में सांप के रहने के लिए एक अलग जगह बनाई जाती है।
https://samachardoot.in/2022/02/24/the-work-of-the-newly-appointed-traffic-additional-superintendent-of-police-is-being-praised-all-over-so-far-more-than-50-drivers-have-been-read-full-news/
यह जगह घर की छत पर बनी होती है, जिसे देव स्थान कहा जाता है। जब पूजा का त्यौहार आता है तो गांव के लोग पूरे विधि-विधान के साथ सांपों की पूजा करते हैं। गांव में सांपो के कई मंदिर भी बने हुए हैं।









